शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

शशिकला का तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनना जनभावना के खिलाफ : स्टालिन

· · 1 मिनट

शशिकला का तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनना जनभावना के खिलाफ : स्टालिन

चेन्नई (आईएएनएस)| द्रमुक के कार्यकारी अध्यक्ष एम. के. स्टालिन ने रविवार को कहा कि अन्नाद्रमुक महासचिव वी.के. शशिकला का पार्टी के विधायक दल की नेता चुना जाना जनभावना के खिलाफ है। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम ने रविवार को इस्तीफा दे दिया।

यहां से 330 किलोमीटर दूर तिरुवरूर में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए स्टालिन ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में जब जयललिता को जेल जाना पड़ा था, तब उन्होंने पन्नीरसेल्वम को सरकार का नेतृत्व करने की बात कही थी।

इसी तरह जयललिता जब बीमार हुईं और अपोलो अस्पताल में भर्ती थीं तब भी पन्नीरसेल्वम ने प्रशासन संभाला था। स्टालिन ने कहा, “जयललिता जब तक जीवित थीं, उन्होंने न को पार्टी में और न ही सरकार में शशिकला को कोई पद दिया था।”

स्टालिन के मुताबिक, शशिकला को मुख्यमंत्री के लिए चुना जाना दिवंगत जयललिता की इच्छा के विरुद्ध है। उल्लेखनीय है कि दिसंबर में जयललिता का निधन हो गया था।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख