शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

जेट लैग दवा कम कर सकती है कीमोथेरेपी का दर्द

· · 1 मिनट

जेट लैग दवा कम कर सकती है कीमोथेरेपी का दर्द

लंदन (भाषा)। विमान यात्रा से होने वाली थकान के असर को कम करने के लिए ली जाने वाली दवा, कैंसर दवाओं के कष्टदायी दुष्प्रभावों को भी रोक सकती है।

ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ इडनबर्ग और यूनिवर्सिटी ऑफ अबरदीन के शोधकर्ताओं ने मेलाटोनिन नामक एक दवा का पता लगाया है जो तंत्रिकाओं को नुकसान पहुंचाने वाली कीमोथेरेपी से होने वाले दर्द से बचाने में कारगर है। यह दवा कीमोथेरेपी के कारण तंत्रिका स्वास्थ्य पर पड़ने वाले खतरनाक प्रभावों को रोक देती है। उन्होंने कीमोथेरेपी के कारण नसों में होने वाले दर्द की एक सामान्य दशा पर ध्यान केंद्रित किया, जिसके कारण स्पर्श करने या ठंडे तापमान में सिहरन और दर्द महसूस होता है। यह दर्द इतना तेज हो सकता है कि मरीज बीच में ही कीमोथेरेपी इलाज को बंद भी कर सकता है।

ये भी पढ़ें:कैंसर के इलाज में मदद कर सकती है ये नई ब्लड टेस्ट थेरेपी

कीमोथेरेपी ले रहे लगभग 70 प्रतिशत मरीज इस दर्द से प्रभावित होते हैं और यह जिंदगी पर गंभीर प्रभाव डाल सकता है। शोधकर्ताओं ने अपने शोध में दर्शाया है कि कीमोथेरेपी से पहले मेलाटोनिन देने से नसों पर नुकसानदायक प्रभावों और दर्द के लक्षणों को बढने से रोका जा सकता है।

शोधकर्ताओं ने कहा कि मेलाटोनिन तब दर्द को कम नहीं करती जब ये दर्द पहले से ही शुरु हो गया हो। इसलिए यदि इस दवा का फायदा लेना है तो इसे एहतियातन ही शुरु करना चाहिए। यह शोध पिनियल रिसर्च पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।

ये भी पढ़ें:अच्छी ख़बर : कैंसर और दिल की दवाएं 50 से 90 प्रतिशत तक मिलेंगी सस्ती

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख