गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
मंडी भाव

सहकारी चीनी मिलों को मुनाफे में लाने की राह तलाशेगी हरियाणा सरकार

· · 1 मिनट

सहकारी चीनी मिलों को मुनाफे में लाने की राह तलाशेगी हरियाणा सरकार

चंडीगढ़ (भाषा)। हरियाणा सरकार सहकारी चीनी मिलों को मुनाफे में लाने के लिए उनके कामकाज में पेशेवरों को शामिल करने की संभावनाओं को खोजेगी।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज संबंधित अधिकारी को सहकारी चीनी मिलों के कामकाज में पेशेवरों की संलग्नता को अधिक से अधिक करने की संभावनाओं को खोजने का निर्देश दिया है ताकि उन्हें मुनाफे में चलने वाली इकाइयों के बतौर तब्दील किया जा सके।

खट्टर ने यहां सहाकारी विभाग के कामकाज की भी समीक्षा की। प्रदेश के सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर इस समीक्षा बैठक प्रक्रिया के दौरान उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने आगे सुझाव दिया कि सभी सहकारी संस्थानों को जररत पडने पर वित्तीय रुप से एक दूसरे का समर्थन करना चाहिये बजाय इसके कि राजकोष पर अतिरिक्त बोझ डालें।

एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘सभी सहकारी संस्थान मुनाफे में चलें इसके लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। सहकारिता क्षेत्र के पेशेवरों और विशेषज्ञों की संलग्नता इस उद्देश्य को हासिल करने में काफी मदद करेगी।”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    Mandi Update May 8: मंडियों में बदले फल-सब्जियों के दाम, अनाज और दालों में राहत, जानें नई कीमतें

    बिहार की मंडियों में अनाज और दालों के दाम स्थिर बने हुए हैं। फलों की कीमतों में थोड़ा बदलाव देखा गया है।…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. मंडी भाव

    आज क्या होगा चेरी का भाव? रियल-टाइम AI सिस्टम से मिलेगा सटीक अनुमान

    भारत में चेरी जैसे ज़ल्दी खराब होने वाले और महंगे फलों की कीमतें अब अंदाज़ों पर नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर तय…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. मंडी भाव

    चिंता मत कीजिये मसूर दाल पर ज़ीरो इंपोर्ट ड्यूटी 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दी गई है

    देश में दाल की किल्लत कम करने और दाम को काबू में रखने के लिए केंद्र सरकार ने मसूर दाल पर फ्री…

    गाँव कनेक्शन · 3 मिनटलेख