शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
किसान कनेक्शन

‘ठेका खेती भविष्य का रास्ता’

· · 1 मिनट

‘ठेका खेती भविष्य का रास्ता’

नई दिल्ली (भाषा)। केन्द्र सरकार ठेका खेती विधेयक के मसौदे पर उद्योग जगत और विभिन्न अंशधारकों की टिप्पणियों का विचार करने के बाद शीघ्र ही इसको अंतिम रूप प्रदान करेगी। कृषि मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अगले कुछ सप्ताह में समावेश करने की स्थिति में होंगे

ठेका खेती कानून के मसौदे को अंशधारकों की टिप्पणियों के लिए सार्वजनिक किया जा चुका है। राष्ट्रीय वर्षा सिंचित क्षेत्र (एनआरएए) एजेंसी के सीईओ अशोक दलवई ने एक कार्यक्रम के मौके पर कहा, “उद्योग जगत और विभिन्न अंशधारकों की टिप्पणियां पहले ही आ चुकी हैं। हम अगले कुछ सप्ताह में इनका समावेश करने की स्थिति में होंगे।“

ठेका खेती भविष्य का रास्ता

उन्होंने कहा, ”ठेका खेती भविष्य का रास्ता है क्योंकि यह कृषि एवं बागवानी की बर्बादी को रोककर इसे लाभप्रद बनाएगा। इस समय फसलों की बर्बादी का स्तर काफी अधिक है। एक बार यह आदर्श कानून तैयार हो जाता है तो इसे राज्य सरकारों को अपनाने के लिए उनके साथ साझा किया जाएगा।“ दलवई उद्योग संगठन पीएचडी चेम्बर की ओर से आयोजित शीत श्रृंखला आधारभूत ढांचा पर एक राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: जैव कीटनाशकों का इस्तेमाल करें किसान, पाएं अनुदान

जैविक खेती का पंजीकरण कराएं तभी मिलेगा उपज का सही दाम

इस विधि से करें सब्ज़ियों की खेती, होगा अच्छा मुनाफा

और पढ़िए

  1. किसान कनेक्शन

    नई कपास की आवक शुरू, मंडियों में 9,200-9,500 रुपये क्विंटल भाव; नवंबर में क्या होगा?

    देश के कई राज्यों में नई कपास की शुरुआती आवक शुरू हो गई है, लेकिन कच्चे कपास के भाव मज़बूत हैं। प्रमुख…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  2. किसान कनेक्शन

    खेती में AI का बढ़ता इस्तेमाल, लेकिन किसान की कमाई कितनी बढ़ेगी? जानिए क्यों ज़रूरी है किसान-केंद्रित तकनीक

    कृषि में एआई तकनीक ने किसानों को सही फैसले लेने में सहारा दिया है। यह तकनीक मौसम, भूमि और कीटों की जानकारी…

    Mansi Tripathi · 6 मिनटलेख
  3. किसान कनेक्शन

    FAO Report: जिस मिट्टी से उगता है हमारा खाना, उसकी सेहत बिगड़ रही! खेती पर क्यों बढ़ा ख़तरा, जानिए पूरी वजह

    दुनिया भर में मिट्टी का क्षरण जारी है और इसे बचाने के तरीके धीमी गति से अपनाए जा रहे हैं। एफएओ की…

    Mansi Tripathi · 5 मिनटलेख