शनिवार, 28 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
किसान कनेक्शन

दो मई को देश के सभी ब्लॉक मुख्यालयों में होगी किसान कल्याण कार्यशाला

· · 1 मिनट

दो मई को देश के सभी ब्लॉक मुख्यालयों में होगी किसान कल्याण कार्यशाला

लखनऊ। केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों को नई-नई तकनीकों और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने के लिए पूरे देश में किसान कल्याण कार्यशाला आयोजित करने जा रही है।

दो मई को देश के सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर इस कार्यशाला का आयोजन होगा। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार ने ग्राम स्वराज अभियान के तहत इस कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- ग्राम स्वराज अभियान : क्या आपने अपने गाँव में ग्राम सभा की बैठक होते देखा है?

इसमें पशुपालन विभाग, दुग्ध उत्पादन, मत्स्य व मधुमक्खी पालन के अलावा कृषि से जुड़े सभी विभाग अपनी लाभकारी योजनाओं की जानकारी किसानों को देंगे। इसके अलावा कृषि विज्ञान केंद्रों पर तैनात कृषि वैज्ञानिक भी कार्यशाला में मौजूद रहकर किसानों को तकनीकी और एकीकृत खेती के बारे में बताएंगे।

यह भी पढ़ें- ‘स्वराज अभियान’ ने की राजनैतिक दल बनाने की घोषणा

आईवीआरआई के प्रसार शिक्षा विभाग में प्रधान वैज्ञानिक डॉ महेश चंद्र बताते हैं, “सरकार किसान और वैज्ञानिकों को एक साथ लाने के लिए प्रयास कर रही है। इसलिए ऐसी कार्यशालाओं का आयोजन लगातार किया जा रहा है। इसमें वैज्ञानिक किसानों को नई तकनीकों जिनसे उन्हें ज्यादा से ज्यादा लाभ हो इसके बारे में मदद कर सकेंगे।”

और पढ़िए

  1. किसान कनेक्शन

    नई कपास की आवक शुरू, मंडियों में 9,200-9,500 रुपये क्विंटल भाव; नवंबर में क्या होगा?

    देश के कई राज्यों में नई कपास की शुरुआती आवक शुरू हो गई है, लेकिन कच्चे कपास के भाव मज़बूत हैं। प्रमुख…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  2. किसान कनेक्शन

    खेती में AI का बढ़ता इस्तेमाल, लेकिन किसान की कमाई कितनी बढ़ेगी? जानिए क्यों ज़रूरी है किसान-केंद्रित तकनीक

    कृषि में एआई तकनीक ने किसानों को सही फैसले लेने में सहारा दिया है। यह तकनीक मौसम, भूमि और कीटों की जानकारी…

    Mansi Tripathi · 6 मिनटलेख
  3. किसान कनेक्शन

    FAO Report: जिस मिट्टी से उगता है हमारा खाना, उसकी सेहत बिगड़ रही! खेती पर क्यों बढ़ा ख़तरा, जानिए पूरी वजह

    दुनिया भर में मिट्टी का क्षरण जारी है और इसे बचाने के तरीके धीमी गति से अपनाए जा रहे हैं। एफएओ की…

    Mansi Tripathi · 5 मिनटलेख