शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

टॉर्च की रोशनी में कर दिये मोतियाबिन्द के ऑपरेशन जांच के आदेश

· · 1 मिनट

टॉर्च की रोशनी में कर दिये मोतियाबिन्द के ऑपरेशन जांच के आदेश

उन्नाव (उत्तर प्रदेश) (भाषा) । जिले में मोतियाबिन्द के 32 रोगियों का टॉर्च की रोशनी में ऑपरेशन किये जाने की खबरों को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय अधिकारियों ने आज जांच के आदेश दिये हैं।

खबरों के मुताबिक नवाबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कल मोतियाबिन्द रोगियों के ऑपरेशन किये गये। क्षेत्र के 32 मोतियाबिन्द रोगियों का टॉर्च की रोशनी में ऑपरेशन किया गया और मरीजों को भीषण ठंड में जमीन पर लिटा दिया। ऑपरेशन के वक्त कस्बे में ना तो लाइट थी और ना ही जेनरेटर का प्रबंध किया गया था।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। एक संस्था की कमी सामने आयी है। उसे काली सूची में डाला जायेगा। प्रसाद ने बताया कि प्रभारी जिलाधिकारी ने भी इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

ये भी पढ़ें: ग्रामीणों में बढ़ रही मोतियाबिंद की बीमारी

ये भी पढ़ें:मौसम के बदलने से हो रहा है फंगल इन्फेक्शन

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख