शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
पशुधन

अब लीजिए नमकीन अंडों का स्वाद, जानिए खासियतें

· · 2 मिनट

अब लीजिए नमकीन अंडों का स्वाद, जानिए खासियतें

लखनऊ। केंद्रीय पक्षी अनुंसंधान संस्थान (सीएआरआई) ने ऐसे अंडे विकसित किए हैं जिसको उबालने के बाद नमक डालने की जरूरत नहीं है। यह अंडे पहले से नमकीन होंगे।

बरेली स्थित के सीएआरआई के वैज्ञानिक पिछले कई वर्षों से नमकीन अंडों पर काम कर रहे हैं। इन अंडों को आप सीधे उबाल कर खा सकते हैं और ऊपर से नमक छिड़कने की जरूरत नहीं है। इस अंडे की खासियत के बारे में सीएआरआई के प्रधान वैज्ञानिक डॉ ए एस यादव बताते हैं, ” यह सामान्य अंडों की तरह ही होता है। बस इन अंडों को उबालने के बाद 48 घंटे तक रखा जा सकता है जबकि जो सामान्य अंडे होते है उसको उबाल कर सिर्फ 24 घंटे तक ही रखा जा सकता है। ”

यह भी पढ़ें-मक्के की कम पैदावार से चिकन, अंडे की बढ़ सकती हैँ कीमतें

RDESController-2547
RDESController-2547


नमकीन अंडों को तैयार करने के लिए ज्यादा पैसों की आवश्यकता है जैसे सामान्य अंडों को तैयार किया जाता है वैसे ही इन अंडों को भी तैयार किया जाता है। इस प्रशिक्षण के बारे में डॉ यादव बताते हैं, ”अभी बाजारों में यह अंडा उपलब्ध नहीं है लेकिन अगर कोई व्यवसायी या मुर्गीपालक इन अंडों को व्यवयासिक रूप से शुरू करना चाहता है तो संस्थान द्वारा इस तकनीक का लाइसेंस पांच हजार 500 रूपए में दिया जा रहा है, साथ ही दो से तीन का प्रशिक्षण भी दिया जाता है।”

इन अंडों को तैयार करने के लिए बिजली या मशीन की जरूरत नहीं होती है। घर पर ही इन अंडों को आसानी से तैयार किया जा सकता है। कच्चे अंडे को सबसे पहले फूड-ग्रेड सलूशन में 20 मिनट के लिए डाला जाता है और उसके बाद इन अंडों को एक दूसरे सलूशन में 42 घंटों के लिए रखा जाता है। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान अंडों में नमक को इन्फ्यूज किया जाता है। सीएआरआई के वैज्ञानिकों द्वारा नमकीन अंडें ही नहीं बल्कि कई अंडों से कई ऐसे उत्पाद तैयार किए जा रहे है जिससे किसानों को आय को बढ़ाया जा सके।

यह भी पढ़ें- देसी और पोल्ट्री फार्म के अंड़ों में ज्यादा फायदेमंद कौन ?

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    डेयरी किसानों के पास ₹5 लाख तक का पुरस्कार जीतने का मौका, 10 अगस्त से गोपाल रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू

    राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2026 के लिए 10 अगस्त से ऑनलाइन नामांकन शुरू होंगे। डेयरी किसानों, डेयरी सहकारी समितियों, दूध उत्पादक कंपनियों,…

    Umang Shukla · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के सभी 75 जिलों में होगा डेयरी कॉन्क्लेव-2026, किसानों और पशुपालकों को इन योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ

    उत्तर प्रदेश में दुग्धशाला विकास विभाग के 50 वर्ष पूरे होने पर 6 अगस्त को सभी 75 जिलों में डेयरी कॉन्क्लेव-2026 आयोजित…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    बारिश में बढ़ा खुरपका-मुँहपका रोग का ख़तरा, बिहार में मुफ़्त टीकाकरण अभियान तेज़, 79 लाख से अधिक पशुओं को लगा टीका

    बरसात के मौसम में खुरपका-मुँहपका (एफएमडी) रोग का ख़तरा बढ़ने के बीच बिहार सरकार राज्यभर में निःशुल्क टीकाकरण अभियान चला रही है।…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख