शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

बिना सर्जरी के लगाया जा सकता है कैप्सूल के आकार का पेसमेकर

· · 2 मिनट

बिना सर्जरी के लगाया जा सकता है कैप्सूल के आकार का पेसमेकर

नई दिल्ली (भाषा)। स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई नई तकनीकों की आमद के बीच हृदयरोगियों के लिए यह जानकारी राहत वाली हो सकती है कि दिल की धडकनों के नियंत्रण के लिए अब परंपरागत पेसमेकर की जगह कैप्सूल के आकार के पेसमेकर आये हैं जिन्हें बिना सर्जरी के लगाया जा सकता है।

हाल ही में राजधानी के एक अस्पताल में एक रोगी का उपचार इस तरीके से किया गया है। मैक्स देवकी देवी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की कार्डियक इलेक्ट्रोफिसियोलॉजी लैब की निदेशक डॉ. वनिता अरोड़ा ने पिछले दिनों 37 साल के एक रोगी का इस तरह से उपचार किया। जब रोगी डॉ. वनिता के संपर्क में आया तो उसके दिल की स्थिति को देखकर तत्काल पेसमेकर लगाने की जरुरत महसूस हुई।

ये भी पढ़ें : डिजिटल इंडिया : इंटरनेट से ग्रामीण महिलाएं सीख रहीं लजीज़ खाना बनाना

विशेषज्ञों के मुताबिक पिछले 60 साल में पेसमेकर के निर्माण और क्लीनिकल उपयोग में महत्वपूर्ण विकास हुआ है। चिकित्सा जगत में पहले बैटरी संचालित बाहरी पेसमेकर को चमत्कार की संज्ञा दी गयी थी।

अब छोटे आकार का माइक्रा ट्रांसकैथेटर पेसिंग सिस्टम (टीपीएस) आया है जिसे दुनिया का सबसे छोटा पेसमेकर होने का दावा किया जाता है। विटामिन के कैप्सूल के आकार के इस पेसमेकर को उसी तरह लगाया जाता है जिस तरह एंजियोप्लास्टी में स्टेंट लगाया जाता है। रोगी के दांये पैर की धमनी के माध्यम से पतले स्टेंट की तरह इसे पतली लीड की मदद से दांये वेंट्रिकल में लगाया जाता है।

ये भी पढ़ें : कृषि मृदा स्वास्थ्य कार्ड की मदद से रासायनिक उर्वरकों की खपत घटी, उत्पादन बढ़ा : राधा मोहन सिंह

डॉ. वनिता ने बताया कि इसे बिना सर्जरी के लगाया जा सकता है। वैश्विक परीक्षणों में इसकी सफलता दर 99 प्रतिशत आंकी गयी है। इसके अलावा परंपरागत पेसमेकर की तुलना में इसमें 48 प्रतिशत कम जटिलताएं हैं। उन्होंने कहा कि पिछले पांच दशक में भारत में पेसमेकर के मामले में लगातार तकनीकी विकास हुआ है। इनका आकार कम हुआ है और कार्यक्षमता और विश्वसनीयता बढी है। इनकी बैटरी भी ज्यादा समय तक चलती हैं।

ये भी पढ़ें : ‘नई नहीं है केरल में हो रही हिंसा, यह सिलसिला 60 वर्ष पुराना है’

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख