शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
किसान कनेक्शन

एक क्लिक पर घर बैठे किराए पर मिलेंगे कृषि उपकरण और ट्रैक्टर

· · 1 मिनट

एक क्लिक पर घर बैठे किराए पर मिलेंगे कृषि उपकरण और ट्रैक्टर

छोटे और सीमांत किसान उच्च तकनीक और महंगी कृषि मशीनरी उपकरण नहीं खरीद पाते हैं, जिसके कारण किसान खेती में पिछड़ जाते हैं, लेकिन अब इस ऐप की मदद से किसानों को घर बैठे किराए पर सभी उपकरण मिल जाएंगे।

गूगल प्ले स्टोर

ऐप डाउनलोड करने के बाद किसान को अपनी पूरी जानकारी भरनी होती है, जैसे नाम, प्रदेश, जिला, तहसील, ब्लॉक और गाँव, साथ ही किसान की पास कितनी कृषि योग्य भूमि है। उसका भी ब्योरा भरना होता है। जिसके बाद किसान किराए पर उपकरण ले सकता है। यह ऐप 12 भाषाओं में उपलब्ध है।

343133-img20191212151952-scaled
343133-img20191212151952-scaled

कृषि मशीनरी कस्टम सेवा प्रदाताओं, किसानों और उपयोगकर्ताओं को एक साझा मंच पर लाने के लिए ये ऐप विकसित किया गया है। इसके माध्यम से विभिन्न राज्यों के किसान फार्म मशीनरी बैंक, कस्टम सेवा प्रदताओं द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का उपयोग किए बिना किसी कंप्यूटर सपोर्ट सिस्टम के कर सकते हैं। इस मोबाइल ऐप पर करीब 40,000 कस्टम हायरिंग सेंटर रजिस्टर्ड हैं, जिनकी मदद से 1,20,000 कृषि मशीनरी और उपकरण किराए पर लिया जा सकता है।

यह ऐप किसानों को 50 किमी के दायरे में स्थित कस्टम हायरिंग सेवाओं का लाभ उठाने की अनुमति देगा। इस ऐप की मदद से घर बैठे अपने दरवाजे पर अत्याधुनिक तकनीक की सस्ती दरों पर ले सकेंगे।

कस्टम हायरिंग सेंटर, फार्म मशीनरी बैंक और हाईटेक हब की स्थापना विभिन्न योजनाओं के तहत की गई है, जैसे उप मिशन कृषि यांत्रिकी, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना और फसल प्रबंधन योजनाएं। इन योजनाओं के जरिए कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय विशेष रूप से ऐसे छोटे और सीमांत किसानों को किराए पर कृषि उपकरण दे रहा है, जो महंगे कृषि मशीनरी और उपकरण खरीदने में सक्षम नहीं हैं।

ये भी पढ़ें : मेघदूत ऐप से घर बैठे किसानों को मिलेगी खेती और मौसम की सारी जानकारी

और पढ़िए

  1. किसान कनेक्शन

    नई कपास की आवक शुरू, मंडियों में 9,200-9,500 रुपये क्विंटल भाव; नवंबर में क्या होगा?

    देश के कई राज्यों में नई कपास की शुरुआती आवक शुरू हो गई है, लेकिन कच्चे कपास के भाव मज़बूत हैं। प्रमुख…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  2. किसान कनेक्शन

    खेती में AI का बढ़ता इस्तेमाल, लेकिन किसान की कमाई कितनी बढ़ेगी? जानिए क्यों ज़रूरी है किसान-केंद्रित तकनीक

    कृषि में एआई तकनीक ने किसानों को सही फैसले लेने में सहारा दिया है। यह तकनीक मौसम, भूमि और कीटों की जानकारी…

    Mansi Tripathi · 6 मिनटलेख
  3. किसान कनेक्शन

    FAO Report: जिस मिट्टी से उगता है हमारा खाना, उसकी सेहत बिगड़ रही! खेती पर क्यों बढ़ा ख़तरा, जानिए पूरी वजह

    दुनिया भर में मिट्टी का क्षरण जारी है और इसे बचाने के तरीके धीमी गति से अपनाए जा रहे हैं। एफएओ की…

    Mansi Tripathi · 5 मिनटलेख