शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
मंडी भाव

बढ़ती गर्मी से फल व्यापार हो रहा सस्ता

· · 2 मिनट

बढ़ती गर्मी से फल व्यापार हो रहा सस्ता

स्वयं प्रोजेक्ट डेस्क

लखनऊ। बढ़ती गर्मी के कारण अब फल मंडी के व्यापारियों ने माल निकलवाने के लिए फलों का दाम सस्ता कर दिया है। मंडी में फलों के भंडारण की कोई भी सुविधा न होने के कारण व्यापारी फलों की थोक खरीद कम दिए हैं।

लखनऊ जिले की नवीन किसान मंडी, सीतापुर रोड पर पिछले चार वर्षों से फलों का व्यापार कर रहे बाबू सोनकर (39 वर्ष) 450 रुपए के संतरे के कैरट को इस समय 400 रुपए में बेच रहे हैं। बाबू सोनकर बताते हैं, “एक कैरट में 20 से 22 किलो संतरा आता है।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

गर्मी में संतरे का स्वाद खराब हो जाता है और दाम भी अच्छे भी नहीं मिलते हैं। इसलिए मजबूरन केला, सेब, संतरे का 50 रुपए कम में बेचना पड़ रहा है।’’ कृषि मंत्रालय, भारत सरकार व भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने पिछले वर्ष मंडियों में उत्पादों के संरक्षण व उनकी गुणवत्ता बनाए रखने के लिए मंडियों में फसल सुरक्षा यूनिट बनाने जाने के आदेश दिए थे, लेकिन फल व सब्जियों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए ऐसी कोई व्यावस्था फिलहाल मंडियों में नहीं शुरू हो पाई है।

मंडी में मेरठ जिले के फल व्यापारी मो. मेहताब ने बताया कि हम पिछले तीन वर्षों से मंडी में पपीता और तरबूज का व्यापार कर रहे हैं। गर्मी ज़्यादा पड़ रही है, इसलिए पपीता जल्दी खराब हो जाता है। पपीते पर धब्बा पड़ जाने से पपीता कम रेट पर बेचना पड़ रहा है।

तापमान के बढ़ने से जहां एक तरफ मंडी के व्यापारियों को माल सस्ते दाम पर बेचना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर फुटकर फल विक्रेताओं को फलों के अच्छे दाम मिल रहे हैं। टेढ़ी पुलिया पर फलों का ठेला लगाने वाले रामप्यारे (34 वर्ष) ने बताया, “नवरात्रि के समय केला, संतरा और सेब बहुत ज़्यादा बिक रहा है। मंडी में जो केला 50 से 55 रुपए दर्जन रेट पर खरीगते हैं, वो 60 रुपए दर्जन तक बेच लेते हैं।’’

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    Mandi Update May 8: मंडियों में बदले फल-सब्जियों के दाम, अनाज और दालों में राहत, जानें नई कीमतें

    बिहार की मंडियों में अनाज और दालों के दाम स्थिर बने हुए हैं। फलों की कीमतों में थोड़ा बदलाव देखा गया है।…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. मंडी भाव

    आज क्या होगा चेरी का भाव? रियल-टाइम AI सिस्टम से मिलेगा सटीक अनुमान

    भारत में चेरी जैसे ज़ल्दी खराब होने वाले और महंगे फलों की कीमतें अब अंदाज़ों पर नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर तय…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. मंडी भाव

    चिंता मत कीजिये मसूर दाल पर ज़ीरो इंपोर्ट ड्यूटी 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दी गई है

    देश में दाल की किल्लत कम करने और दाम को काबू में रखने के लिए केंद्र सरकार ने मसूर दाल पर फ्री…

    गाँव कनेक्शन · 3 मिनटलेख