शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

त्रिपुरा और एमपी में उपचुनाव में बंपर वोट पड़े

· · 1 मिनट

अगरतला/भोपाल (आईएएनएस)| त्रिपुरा की दो विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को हुए उपचुनाव में कुल 78,400 मतदाताओं में से 90 फीसदी से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। वहीं एमपी की शहडोल लोकसभा सीट पर जहां 61 फीसदी तो नेपानगर विधानसभा सीट पर 71 फीसदी मतदाताओं ने शाम पांच बजे तक मतदान किया। सोनवर्षा में नोटबंदी से नाराज लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया।

राज्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह मतदान की रफ्तार कुछ धीमी रही, मगर दिन चढ़ने के साथ मतदाताओं की कतारें लगने लगीं।

त्रिपुरा के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी देबाशीष मोदक ने शाम चार बजे मतदान खत्म होने के तुरंत बाद आईएएनएस से कहा, “दोनों विधानसभा क्षेत्रों में 90 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने मतदान किया। मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ और दोनों विधानसभा क्षेत्रों से एक भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।”

त्रिपुरा की अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित बरजाला और खोवाई सीटों के लिए उपचुनाव हुआ। मतगणना 22 नवंबर को होगी।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख