गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
हमारे नायक

बुल्गेरिया आर्म रेसलिंग में जाने को लखनऊ के सूर्य प्रताप को मिली आर्थिक मदद

· · 1 मिनट

बुल्गेरिया आर्म रेसलिंग में जाने को लखनऊ के सूर्य प्रताप को मिली आर्थिक मदद

लखनऊ। जिले के एक युवा का सपना तब पूरा हो गया जब उसे बुल्गेरिया में होने वाले राष्ट्रीय आर्मरेसलिंग प्रतियोगिता के लिए सेलेक्शन काल आया। लखनऊ के दिव्यांग एथलीट सूर्य प्रताप शर्मा के आगे लेकिन अब जो अगली मुश्किल थी, वो थी दूर देश जाने के लिए मांगी गई लगभग एक लाख रुपए की फीस जुटा पाना।

लेकिन इस युवा ने हिम्मत नहीं हारी क्योंकि मौका बार-बार नहीं आता। सूर्य प्रताप अपनी सारे दस्तावेज लेकर जिला प्रशासन के पास पहुंचा। लखनऊ के जिलाधिकारी राजशेखर ने जब सूर्य प्रताप की प्रार्थना सुनी तो उन्होंने ने इस युवा एथलीट की मदद करने के तरीके सोचने शुरू कर दिए। कुछ पड़ताल और दस्तावेजों का काम पूरा करने के बाद जिलाधिकारी ने सूर्य प्रताप को विदेश जाने की फीस ‘लखनऊ महोत्सव समिति’ के मद से दिलवा दी।

अब इस युवा एथलीट के आगे अगर कोई चुनौती बची है तो वो सिर्फ और सिर्फ उसके प्रतिद्वंदी हैं जो प्रतियोगिता में उससे भिड़ेंगे।

सूर्य प्रताप के दस्तावेज नीचे दिये गये हैं-

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    World Oceans Day: जहाँ महिलाओं का जाना मना था, वहीं गहरे समंदर में उतरी रेखा; डीप सी फिशिंग में बनाई अपनी अलग पहचान

    विश्व महासागर दिवस पर यह कहानी केरल की रेखा कार्तिकेयन की है, जिन्होंने उन सामाजिक बंदिशों को तोड़ा जिनके कारण महिलाएं गहरे…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    30 हजार किलोमीटर की साइकिल यात्रा, 2 लाख से ज्यादा पौधे और एक सपना: रेगिस्तान में हरियाली उगाने निकला ‘ग्रीनमैन’ नरपत सिंह

    राजस्थान के बाड़मेर के नरपत सिंह राजपुरोहित को लोग "ग्रीनमैन ऑफ बाड़मेर" के नाम से जानते हैं। पर्यावरण संरक्षण के अपने मिशन…

    Preeti Nahar · 6 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रेगिस्तान का ‘वाटरमैन’: तपती रेत में तालाबों को फिर से जिंदगी दे रहे हैं बलवंत सिंह जोधा

    जैसलमेर के बलवंत सिंह जोधा पिछले नौ वर्षों से लुप्त हो चुके तालाबों को खोजकर उन्हें पुनर्जीवित करने का काम कर रहे…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख