शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

बच्चों में आत्मविश्वास जगाएं

· · 2 मिनट

बच्चों में आत्मविश्वास जगाएं

आत्मविश्वास जीवन में सुरक्षा और कामयाबी के लिए बहुत जरूरी है, इसके लिए ना ही दवा आती है और ना ही ये रातों रात आती है। इसके लिए सबसे ज्यादा परवरिस का तरीका जरूरी है, डर और नकारात्मकता इसके दुश्मन हैं इसको बदलने के कुछ तरीके हैं।

  • जब भी बच्चे मेहनत करें, आप उनकी तरीफ करें, चाहे जीत हो या ना हो उनके छोटे छोटे प्रयासों को नजर अन्दाज ना करें।
  • हर कदम पर उनका साथ न दे , बुरी बातों को पास करने के लिए उनको भी निर्णय लेने का मौका दें, बहुत जल्दी हल मत दें।
  • प्रयास करने की आदत उनमें डालें, उससे ही उनके अंदर काम करने की क्षमता आएगी। लेकिल बहुत ज्यादा उनपर दबाव ना डालें। उनकी क्षमताओं पर यकीन करें।
  • बचपन से उनपर बड़ों वाली उम्मीदें ना करें, बहुत ज्यादा उम्मीदों से वो प्रोत्साहित महसुस नहीं होता है और हारने का एहसास होता है।
  • उनके अन्दर जो नई चीजें जानने की इच्छा है उसके लिए उन्हें प्रोत्साहित करो हो सकता है कि वो आपसे बहुत सवाल करेंगे पर ये अच्छा है। इसका मतलब है कि वो अपने दिमाग इस्तेमाल करने की राह पर हैं और उनको ये बात समझ में आ गई है कि कौन सी चीजें जाने के लायक हैं।
  • बच्चों को शार्ट-कट रास्ते ना बताएं, खास व्यवहार करने से बच्चों को लगता है कि आप उनपर यकीन नहीं करते हैं।
  • कभी भी उनके काम की बुराई ना करें, अगर उनमें कोई कमी है तो उस कमी को कैसे सुधारना है उस पर ध्यान दें। मां-बाप के बुराई के कारण बच्चे अपनी इज्जत करना छोड़ देते हैं और उनके अन्दर से आगे बढ़ने की प्रेरणा कम हो जाती है।
  • उनकी गलतियों को सीढ़ी समझ कर उनको आगे बढ़ने की प्ररेणा दें उससे क्या सीखते हैं और किस तरह उसे सुधारते हैं। ये बताएं कि गलतियों से डरना नहीं है।
  • उनको नई चीजों का सामना करना सिखाए उनके अंदर नई चीजें सिखने की इच्छा जागेगी।
  • जो चीजें आपको आती हैं, वो उनको सिखाएं आप उनके रोल मॉडल हैं
  • जब उन पर मुसीबत पड़े तो आप उनके झेलने की तरीफ करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख