शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
पशुधन

पशुपालक इन बातों को ध्यान देंगे तो पड़िया सही समय पर देगी बच्चा

· · 2 मिनट

पशुपालक इन बातों को ध्यान देंगे तो पड़िया सही समय पर देगी बच्चा

लखनऊ। कुछ पडि़यां 4-5 साल की होने पर भी मद में नहीं आती और पशुपालक बिना लाभ के उसे पालता रहता है। जबकि इस उम्र की अच्छी नस्ल की मादा दो बार बच्चे दे चुकी होती है और साथ में दो ब्यांत का दूध भी। पडि़या के तैयार होने की उम्र मुख्य रूप से उसके खान-पान पर निर्भर करती है। याद रखना चाहिए कि आज की पडि़या कल की होने वाली भैंस है। जन्म से ही उसकी ठीक प्रकार से देख-भाल करने से भविष्य में वह एक अच्छी भैंस बन सकती है।

यह भी पढ़ें-पंजाब, हरियाणा के बाद अब यूपी में बढ़ा भैंसा पालन का चलन, देखें वीडियो

पडि़या सही समय पर तैयार हो उसके लिए निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिएः

  • पडि़यों को जन्म से ही समुचित मात्रा में संतुलित आहार और हरा दिया जाना चाहिए ताकि समय पर उनका वजन पूरा हो जाए और वह सही उम्र में गर्मी में आ जाए ।
  • पडि़यों को निश्चित उम्र की बजाय वजन के अनुसार गाभिन कराना चाहिए।
  • प्रथम गर्भाधान के समय पडि़या का वजन लगभग 300 किग्रा होना चाहिए। अच्छी खुराक देने पर यह वजन आमतौर पर ढ़ाई साल में आ जाता है।
  • पडि़यों को रोजाना 15-20 ग्राम खनिज लवण मिश्रण भी खुराक में मिलाकर देना चाहिए ।
  • पडि़यों को जन्म से ही परजीवियों से बचाना चाहिए और समय पर आवश्यक बीमारी रोधक टीके भी लगवाने चाहिए । इसके अलावा उनका सर्दी और गर्मी से बचाव का पूरा प्रबन्ध रखा जाना चाहिए।
  • पडि़यों को अगर संतुलित आहार, हरा चारा और खनिज लवण मिश्रण की पूरी उपलब्धता रहे तो वे निश्चित रूप से अपना वजन समय पर पूरा कर लेती हैं और गाभिन हो जाती हैं। यदि कुछ पडि़यां वजन पूरा होने पर भी गर्मी में नहीं आती हैं तो उनकी जांच पशु चिकित्सक से अवश्य करवाएं और उचित इलाज करायें।

यह भी पढ़ें-भैंस सही समय पर बच्चा दे तो इन बातों का रखें ध्यान


और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    डेयरी किसानों के पास ₹5 लाख तक का पुरस्कार जीतने का मौका, 10 अगस्त से गोपाल रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू

    राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2026 के लिए 10 अगस्त से ऑनलाइन नामांकन शुरू होंगे। डेयरी किसानों, डेयरी सहकारी समितियों, दूध उत्पादक कंपनियों,…

    Umang Shukla · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के सभी 75 जिलों में होगा डेयरी कॉन्क्लेव-2026, किसानों और पशुपालकों को इन योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ

    उत्तर प्रदेश में दुग्धशाला विकास विभाग के 50 वर्ष पूरे होने पर 6 अगस्त को सभी 75 जिलों में डेयरी कॉन्क्लेव-2026 आयोजित…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    बारिश में बढ़ा खुरपका-मुँहपका रोग का ख़तरा, बिहार में मुफ़्त टीकाकरण अभियान तेज़, 79 लाख से अधिक पशुओं को लगा टीका

    बरसात के मौसम में खुरपका-मुँहपका (एफएमडी) रोग का ख़तरा बढ़ने के बीच बिहार सरकार राज्यभर में निःशुल्क टीकाकरण अभियान चला रही है।…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख