शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

बसपा का कोई आधिकारिक वेबसाइट, फेसबुक या ट्विटर अकाउंट नहीं : मायावती

बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा कि उनकी पार्टी ने युवाओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया है इसलिए पार्टी में युवा मोर्चा की जरूरत नहीं है।

· · 1 मिनट

बसपा का कोई आधिकारिक वेबसाइट, फेसबुक या ट्विटर अकाउंट नहीं : मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा कि उनकी पार्टी ने युवाओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया है इसलिए पार्टी में युवा मोर्चा की जरूरत नहीं है। बसपा की ओर से जारी विज्ञप्ति में पार्टी सुप्रीमो ने स्पष्ट किया है कि बसपा के नाम से अगर कोई आधिकारिक वेबसाइट, फेसबुक, टिवटर एकाउण्ट चला रहा है तो वह अनधिकृत और फर्जी है।

विज्ञप्ति में कहा गया, ”बसपा ने अपने नाम से आज तक कोई आधिकारिक वेबसाइट, ट्विटर या फेसबुक एकाउण्ट नहीं खोला है। ऐसे में अगर कोई इस नाम से आधिकारिक वेबसाइट, टिवटर या फेसबुक एकाउण्ट चला रहा है तो वह पूर्णतया अनधिकृत, गलत एवं फर्जी है।”

RDESController-20
RDESController-20


पार्टी ने कहा, “इससे बसपा का कोई लेना-देना नहीं है और ना ही किसी मामले में उनके प्रति बसपा की कोई जवाबदेही होगी।” विज्ञप्ति में कहा गया कि देवाशीष जरारिया द्वारा बीएसपी यूथ के नाम से फर्जी और अनाधिकृत रूप से चलाए जा रहे संगठन से बसपा के लोगों, खासतौर से युवाओं को सावधान रहने की जरूरत है।

बसपा ने कहा कि पार्टी द्वारा पूरे देश में सुधीन्द्र भदौरिया के अतिरिक्त किसी अन्य व्यक्ति को किसी भी स्तर पर पार्टी का प्रवक्ता या बसपा समर्थक आदि के रूप में भी मीडिया में अपनी बात व पार्टी का पक्ष रखने के लिये अधिकृत नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें: फसलों के एमएसपी की नहीं, जरूरत है किसानों की आय तय करने की

यह भी पढ़ें: संशोधन बिल से कमजोर होगा RTI कानून ? दिल्ली में रैली

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख