शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्राउंड एक्टिवेशन

ऑनलाइन एफआईआर में बीएसएनएल बना रोड़ा

· · 1 मिनट

ऑनलाइन एफआईआर में बीएसएनएल बना रोड़ा

स्वयं कम्युनिटी जर्नलिस्ट

अलीगढ़। बीएसएनएल की फोन और इंटरनेट सेवा बदहाल है, बदहाल सेवा के कारण पुलिस विभाग भी बेहद परेशान है। रोजाना घंटो इंटरनेट सेवा फेल रहती है। इससे डाटा पोर्टल पर सिंक नहीं हो पा रहा। एफआईआर तक ऑनलाइन दर्ज नहीं हो रहीं।

सरकार ने ऑनलाइन एफआईआर के आदेश कर रखे हैं, पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज करने के लिए इंटरनेट की जरूरत होती है। लेकिन यहां बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा सिरदर्द बनी हुई है। नियमानुसार सरकारी विभाग भारत सरकार की मोबाइल प्रदाता कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड से ही कनेक्शन लेकर ब्रॉडबैंड सेवा का प्रयोग करते हैं। लेकिन बीएसएनएल की फोन और इंटरनेट सेवा कितनी बदहाल है किसी से छिपी नहीं है। पुलिस विभाग की भी मजबूरी है कि वह दूसरी किसी कंपनी का इंटरनेट यूज नहीं कर सकते।

कोतवाल अतरौली शत्रुघन उपाध्याय का कहते हैं, “बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा से बेहद परेशानी हो रही है। शिकायत की जा चुकी है।”

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्राउंड एक्टिवेशन

    “हमारे बारे में कोई जानने की कोशिश ही नहीं करता, इसलिए अब हम खुद बनेंगे अपने समुदाय की आवाज”

    एलजीबीटी समुदाय के पास अपनी तमाम कहानियाँ हैं जिन्हें अब तक मीडिया में प्रमुखता से जगह नहीं मिली है। सामुदायिक पत्रकारिता के…

    Neetu Singh · 4 मिनटलेख
  2. ग्राउंड एक्टिवेशन

    इनके पास हैं हजारों खबरें जो कभी मीडिया तक नहीं पहुंच पाईं

    भारत के गाँव किस तरह की समस्या से जूझ रहे हैं, वो कौन लोग हैं जो वर्षों से गुमनाम होकर बदलाव की…

    Neetu Singh · 4 मिनटलेख