शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

बीएसएनएल उपभोक्ताओं को जल्द ही मिलेगा 4जी नेटवर्क

· · 1 मिनट

बीएसएनएल उपभोक्ताओं को जल्द ही मिलेगा 4जी नेटवर्क

नई दिल्ली। सरकारी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडिंग कंपनी बीएसएनएल अगले दो सालों में 40,000 बेस ट्रांसीवर स्टेशनों (बीटीएस) के लगाने पर 6,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी, ताकि इसके मोबाइल नेटवर्क का विस्तार हो सके। कंपनी इसके लिए उपकरण बनाने वाली कंपनियों को टेंडर जारी करने की प्रक्रिया में है।

यह भी पढ़ें- इन तरीकों को अपना कर आप जान पाएंगे कि आपके अकाउंट से आधार लिंक है या नहीं

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के एक अधिकारी के मुताबिक, इस विस्तार परियोजना में नोकिया और जेडटीई सबसे ज्यादा बोली लगाने वाली कंपनी के रूप में उभरी हैं।

कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने बीती शुक्रवार को कहा, “हमने पिछले तीन सालों में 40,000 बीटीएस लगाए हैं और विस्तार के अगले चरण में हैं। हम अगले दो सालों में और 20,000 बीटीएस लगाएंगे। इस पर करीब 6,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।”

उन्होंने कहा कि नोकिया को हाल ही में एडवांस पर्चेज ऑर्डर जारी कर दिया गया है और अगले 10 दिनों में जेडटीई को भी जारी कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- एटीएम से भी कर सकते हैं पर्सनल लोन के लिए अप्लाई , इसके अलावा भी कई सुविधाएं

नए बीटीएस से 2G, 3G और 4G तीनों सेवाएं दी जा सकेंगी और ऑपरेटर अपने पुराने 2G नेटवर्क को बदल सकेंगे। वर्तमान में बीएसएनएल के 1,30,000 बीटीएस हैं। इस विस्तार के बाद बीटीएस की कुल संख्या बढ़कर 1,70,000 हो जाएगी।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख