शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

दोनों डिप्टी सीएम के पास होंगे सबसे बड़े महकमे

· · 1 मिनट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश को मुख्यमंत्री और मंत्री मिले दो दिन का समय बीत चुका है मगर अब तक मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा नहीं किया गया है। जिससे कयासबाजियों का दौर जारी है। फिलहाल मुख्य मंत्रालय आला मत्रियों के बीच ही बांटे जाएंगे, ये तय है। जिनमें दोनों डिप्टी सीएम का हिस्सा होगा। पीडब्ल्यूडी, नगर विकास, आवास, वित्त, गृह, सिंचाई, कृषि, गन्ना एवं चीनी मंत्रालय, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को लेकर बड़े नाम सामने आ रहे हैं।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य या डॉ दिनेश शर्मा के बीच में पीडब्ल्यूडी और सिंचाई विभाग का बंटावार होगा। आवास विभाग भी डॉ दिनेश शर्मा को मिल सकता है। नगर विकास विभाग डॉ दिनेश शर्मा या आशुतोष टंडन गोपाल जी को दिया जा सकता है। वित्त और गृह विभाग में केशव प्रसाद मौय मंत्रालय संभाल सकते हैं। गन्ना एवं चीनी मंत्रालय धर्मपाल मलिक को, कारखाना, उद्योग एवं श्रम मंत्रालयों का बंटवारा सत्यदेव पचौरी और सतीश महाना के बीच संभव है। स्वाति सिंह को समाज कल्याण विभाग में राज्य मंत्री बनाया सकता है।

सुरेश खन्ना को सिंचाई, स्वामी प्रसाद मौर्य सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, मोहसिन रजा को खेल, अल्पसंख्यक कल्याण, हज जैसे मंत्रालयों में शामिल किया जा सकता है। जबकि चेतन चौहान को खेल मंत्रालय एवं युवा कल्याण की जिम्मेदारी मिल सकती है। बृजेश पाठक, महेंद्र सिंह को भी अहम विभागों में शामिल किया जा सकता है। इनके अलावा जल संसाधन, कृषि, पंचायती राज, ग्राम्य विकास विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण, आबकारी, उच्च् शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, व्यवसायिक शिक्षा, जैसे अहम विभागों को अन्य मंत्रियों के बीच बांटे जा सकते हैं।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख