गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

मोदी और अखिलेश दोनों ही विकास के नाम पर जनता को मूर्ख बना रहे हैं: ओवैसी

· · 1 मिनट

लखनऊ (भाषा)। आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के मुखिया एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को एक ही सिक्के के दो पहलू करार देते हुए आरोप लगाया कि ये दोनों ही विकास के नाम पर जनता को मूर्ख बना रहे हैं।

ओवैसी ने यहां एक समाचार चैनल के कार्यक्रम में कहा ‘‘अखिलेश और मोदी में कोई फर्क नहीं है। दोनों ही विकास के नाम पर जनता को बेवकूफ बनाते हैं। बाप (सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव) कहते हैं कि अखिलेश मुस्लिम विरोधी है। अब आप बाप पर यकीन करेंगे या बेटे पर करेंगे।” उन्होंने कहा, ‘‘मुसलमानों ने मुलायम, अखिलेश और राजीव गांधी को अपना नेता माना लेकिन उन्होंने इस कौम को सिर्फ छलने का काम किया। इन नेताओं की बुजदिली, नाइंसाफी और उपेक्षा की वजह से हम आपके सामने आ खडे हुए हैं।”

हैदराबाद से सांसद ने अखिलेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सपा ने आतंकवाद के झूठे आरोप में जेल में बंद मुस्लिम लडकों को छुड़ाने की बात कही थी लेकिन उस पर कुछ काम नहीं किया गया। तीन तलाक के मुद्दे पर ओवैसी ने कहा कि मोदी सरकार को सिर्फ तीन तलाक की याद क्यों आयी। उन्हें गुजरात दंगों की शिकार हुई जकिया जाफरी और दादरी कांड में मारे गये अखलाक की मां की याद क्यों नहीं आयी। यह सरकार सिर्फ जुमलों पर चल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही बूचड़खाने बंद करने की बात क्यों कर रही है। वह इन्हें पूरे देश में बंद करे।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख