शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

बोर्ड परीक्षा में कैसे रहें तनाव से दूर

· · 2 मिनट

बोर्ड परीक्षा में कैसे रहें तनाव से दूर

लखनऊ। बोर्ड परीक्षाएं करीब हैं और बहुत से छात्र अक्सर पढ़ाई को लेकर तनाव महसूस करते हैं, जिसकी वजह से कई बार परीक्षा में सबकुछ जानने के बाद भी वो परीक्षा में सब भूल जाते हैं। इसके लिए सबसे ज़्यादा जरूरी है —

डीप ब्रीथिंग-

दिन में थोड़ा समय निकालकर लंबी गहरी सांसें लीजिए और पेट अंदर कीजिए। धीरे से सांस छोड़ते समय रीलैक्स बोलें। इस व्यायाम से दिमाग को थोड़ा सा आराम मिलता है। दिन में दो बार पांच मिनट के लिए ये करें। फिर जब भी तनाव महसूस हो, ये व्यायाम करें।

स्लीप हाईजीन-

अपनी नींद की आदत को बहुत ज़्यादा ऊपर नीचे मत कीजिए। ये समझने की कोशिश कीजिए कि आपके शरीर को कितने घंटे की नींद की जरूरत है। अगर उससे कम नींद मिले तो ये ऐसा होगा कि कार को बिना पेट्रोल के चलाने की कोशिश कर रहे हैं। सोने से पहले चाय, कॉफी या एल्कोहल का सेवन न करें। बेड को केवल सोने के लिए इस्तेमाल करें। उस पर खाना न खाएं या पढ़ाई न करें।

–

जब सोने जाएं तो दिमाग में नकारात्मक विचार न लें। जितने बचे हुए काम हैं वो एक पेपर में टू डू लिस्ट में लिख लें।

–

आसपास का माहौल सोने लायक होना चाहिए। अच्छी नींद के लिए कमरे का तापमान और बिस्तर आरामदायक होना चाहिए। बुरी नींद ज़्यादा नुकसान पहुंचाती है, जिससे सिरदर्द और चिड़चिड़ापन रहता है।डाइट प्लान- शरीर को जहां एक तरफ अच्छी नींद की ज़रूरत होती है वहीं दूसरी तरफ संतुलित भोजन की। खाली पेट पढ़ाई नहीं होती। सुबह का नाश्ता भारी होना चाहिए और रात का खाना हल्का होना चाहिए। चाय और कॉफी ज्यादा न पिएं। पढ़़ाई करते समय हल्का फुल्का स्नैक्स या फल खा सकते हैं।

नियमित व्यायाम-

आधे घंटे की रोज के व्यायाम से तनाव में आराम मिलता है और दिमाग में इस तरह के बदलाव होते हैं, जो कि याद्दाश्त को बेहतर बनाते हैं। व्यायाम के साथ हल्का संगीत भी सुना जा सकता है। ये दिमाग को आराम देता है।

याद्दाश्त को बढ़ाने के लिए करें —

–

मेमोरी को बढ़ाने के लिए जो भी चीजें याद करनी है उनका नियमित अभ्यास करें। रटने से ज्यादा याद नहीं होता बल्कि समझकर पढ़ें।

–

जो चीज ज्यादा महत्वपूर्ण है उसे पहले पढ़ें।

–

मुश्किल चीजों को फोटो बनाकर या डायग्राम बनाकर पढें़। इतिहास, नागरिक शास्त्र, भूगोल जैसे विषयों को चित्र या फ्लोचार्ट के माध्यम से समझें।

–

महत्वपूर्ण चीजों को अंडरलाइन कर लें और महत्वपूर्ण शब्दों को एक किनारे लिख लें ताकि परीक्षा में पूरा पैराग्राफ पढऩे की जरूरत न पढ़ें।

–

हर रोज के लिए पहले से ही प्लान कर लें। अपनी घबराहट को नियंत्रित रखें और नकारात्मक विचार से दूर रहें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख