शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

बीएमसी चुनावः 227 सीटों के लिए वोटिंग जारी

· · 1 मिनट

बीएमसी चुनावः 227 सीटों के लिए वोटिंग जारी

मुंबई। आज बृहन्नमुंबई महानगरपालिका यानी बीएमसी के लिए वोट पड़ रहे हैं। बीएमसी के अलावा महाराष्ट्र के 9 अन्य नगरपालिकाओं के साथ 11 जिला परिषदों और 118 पंचायत सम्तियों के दुसरे चरण के लिए भी चुनाव किया जायेगा।

इस बार के चुनाव में ये देखना मजेदार होगा की महाराष्ट्र में पिछले 20 सालों से जो बीजेपी और शिवसेना की पार्टी एक साथ राज किया करती थी, इस साल उन्होंने अलग-अलग चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

मतदाताओं की संख्या कुल 1.95 करोड़ है जो कि 10 महानगरपालिकाओं के प्रत्याशियों का चुनाव करेंगी। वहीं अगर जिला परिषद् और पंचायत समिति के मतदाताओं की गणना करे तो यहाँ पर मतदाताओं की संख्या 1.80 लाख से अधिक है।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने जानकारी देते हुए कहा की महानगरपालिकाओं के 1,268 सीटों के लिए कुल 9,208 प्रत्याशी चुनाव में खड़े है। वहीँ 11 जिला परिषदों के 654 सीटों के लिए 2,956 प्रत्याशी और 118 पंचायत समितियों के 1,288 सीटों के लिए 5,167 प्रत्याशी चुनाव के लिए खड़े हैं। इन चुनावों के लिए कुल 43,160 मतदान केंद्र बनाए गए है जहाँ पर कुल 3.77 करोड़ मतदाता मुंबई समेत शहरी और ग्रामीण इलाकों में 17,331 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख