शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

बीएमसी चुनाव में 19 प्रतिशत विजेताओं के खिलाफ आपराधिक मामले: रिपोर्ट

· · 2 मिनट

मुंबई (भाषा)। हाल में सम्पन्न हुए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनावों में जीत दर्ज करने वाले कम से कम 43 विजेता आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं।

गैर सरकारी संगठनों- एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और महाराष्ट्र इलेक्शन वॉच की रिपोर्ट में यह बात सामने आई। दोनों एनजीओ ने हालिया सम्पन्न बीएमसी चुनावों में कुल 227 में से 225 विजेता उम्मीदवारों के हलफनामों का विश्लेषण किया। विश्लेषण के अनुसार करीब 19 प्रतिशत नवनिर्वाचित पार्षदों के खिलाफ हत्या के प्रयास एवं बलात्कार जैसे अपराध समेत आपराधिक मामले हैं।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

महाराष्ट्र इलेक्शन वॉच के राज्य-समन्वयक शरद कुमार ने कहा, ‘‘जब तक लोग बड़ी संख्या में मतदान करने घरों से बाहर नहीं निकलेंगे तब तक राजनीतिक पार्टियां धनी और बाहुबली उम्मीदवारों का चयन करेंगी।” दोनों एनजीओ की रिपोर्ट के अनुसार वार्ड नं. 115 से जीतने वाले शिवसेना के उमेश सुभाष माने ने हलफनामे में अपने खिलाफ हत्या के प्रयास (भारतीय दंड संहिता की धारा 307) से संबंधित एक मामले की घोषणा की है।

रिपोर्ट के अनुसार, इसके अलावा तीन विजेताओं के खिलाफ बलात्कार (आईपीसी की धारा 376) और महिला की गरिमा को नुकसान पहुंचाने के इरादे से हमला या आपराधिक बल (आईपीसी की धारा 354) के मामले हैं।

225 विजेताओं में जिन उम्मीदवारों के हलफनामों का विश्लेषण किया गया है उनमें शिवसेना से 22, भाजपा से 11, मनसे से तीन, कांग्रेस से दो और राकांपा, सपा एवं ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एमआईएम) से एक-एक तथा दो निर्दलीय उम्मीदवार आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं।

एनजीओ ने एक बयान में कहा कि बहरहाल, रिपोर्ट के दौरान दो उम्मीदवारों की जानकारी उपलब्ध नहीं रहने के कारण कुल 227 में से दो हलफनामों का विश्लेषण नहीं किया जा सका।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिएयहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख