शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

ब्लड टेस्ट और हेल्थ चेक अप कराते समय आप भी तो नहीं करते हैं यही गलतियां

अगर आप भी हेल्थ चेक अप और ब्लड टेस्ट किसी भी पैथोलॉजी या हेल्थ सेंटर में करा लेते हैं, तो आपको भी सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही से कई बार नुकसान भी उठाना पड़ता है।

· · 2 मिनट

ब्लड टेस्ट और हेल्थ चेक अप कराते समय आप भी तो नहीं करते हैं यही गलतियां

खून की जांच और हेल्थ चेकअप कराते समय हम कई बार कुछ जरूरी बातों का ध्यान नहीं रखते हैं, जिसका खामियाज़ा हमें अपनी सेहत के साथ उठाना पड़ सकता है।

बात पते की में आज आप सभी को ऐसी एक जरूरी जानकारी दे रहे हैं, जिसकी मदद से कुछ बातों का ध्यान रखकर आप खुद के साथ ही अपनों को भी सुरक्षित रख सकते हैं। ऐसे ही कई सवालों के जवाब दे रहे हैं डॉ. मृदुल मेहरोत्रा।

हर मरीज का इलाज टेस्ट के हिसाब से होना चाहिए, क्योंकि अगर टेस्ट सही नहीं हुआ है और डॉक्टर ने इलाज शुरू कर दिया तो मरीज की जान भी जा सकती है। एक मरीज का जिक्र करते हुए डॉ मेहरोत्रा कहते हैं, “हमारे पास एक केस आया जिसकी रिपोर्ट में था कि उसके लीवर में सूजन है, लेकिन मुझे कुछ डाउट हुआ तो मैंने अलग से लीवर फंक्शन टेस्ट कराया तो उसमें रिपोर्ट नॉर्मल आयी।”

364331-blood-test-routine-health-checkups-know-your-doctor-pathology-information
364331-blood-test-routine-health-checkups-know-your-doctor-pathology-information

“अगर मैं या फिर कोई दूसरा डॉक्टर उस रिपोर्ट पर इलाज कर देता तो मरीज के साथ कुछ गलत भी हो सकता था, “उन्होंने आगे कहा।

हर मरीज को जांच के लिए अपना सैंपल देने पहले एक बात का ध्यान रखना होगा, जैसे कि उन्हें सबसे पहले वहां के डॉक्टर से बात करनी चाहिए, अगर वहां पर डॉक्टर मौजूद हैं, तो समझिए आप सही जगह गए हैं, लेकिन अगर डॉक्टर ही मौजूद नहीं हैं तो समझिए कि आपकी जांच सही जगह नहीं हो रही है।

Also Read: कितनी गंभीर बीमारी है टीबी, जानिए लक्षण और बचाव की पूरी जानकारी इसलिए जिस पैथोलॉजी या हेल्थ सेंटर में जांच करा रहे हैं, उसी पूरी जानकारी लेकर ही जाएं। अगर आपको कुछ गलत लगे तो मरीज का अधिकार होता है कि वो डॉक्टर की डिग्री देख सकता है। इसलिए पूरी जानकारी लेकर ही जांच कराएं।

कई बार ब्लड सैंपल या फिर दूसरी जांच तो कर ली जाती है, लेकिन सही रिपोर्ट नहीं दी जा जाती है, जिसका खामियाज़ा कई बार मरीजों को उठाना पड़ता है।

Also Read: कैसे फैलता है H3N2 इन्फ्लूएंजा और कैसे रख सकते हैं खुद को सुरक्षित? जानिए विस्तार से

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख