शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

प्रधानमंत्री की लखनऊ रैली को ऐतिहासिक बनाने में जुटी BJP

· · 2 मिनट

लखनऊ (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आने वाले दिनों में कई सियासी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो जनवरी को रमाबाई अंबेडकर मैदान में होने वाली रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए BJP ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

BJP के पदाधिकारियों का दावा है कि इस रैली में 12 लाख कार्यकर्ता शामिल होंगे। रैली के प्रभारी और और के प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जिलों और क्षेत्रों के पदाधिकारियों को भीड़ जुटाने का लक्ष्य सौंपा है। BJP ने तय किया है कि हर बूथ से कम से कम 10 लोग रैली में जरूर आएं। सूबे में करीब एक लाख 40 हजार बूथ हैं। मुस्लिम बहुल बूथों को छोड़ दें तो भी एक लाख से अधिक बूथों पर भाजपा की निगाहें टिकी हैं।

BJP के एक पदाधिकारी ने बताया कि कम से कम 12 लाख लोग रैली में शामिल होंगे। BJP ने हर सेक्टर में एक बस लगाने के निर्देश दिए हैं। करीब 15 हजार बसों और छोटे वाहनों से लोगों को आना है। BJP से टिकट के दावेदारों को भी लक्ष्य सौंपा गया है। सर्वाधिक मेहनत वही कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी की रैली को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर गुरुवार को लखनऊ में रहेंगे।

BJP के प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि शाह 12.30 बजे से साढ़े चार बजे तक भाजपा मुख्यालय में रहेंगे। इस दौरान वह रैली की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। वह शाम पांच बजे गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में दीनदयाल उपाध्याय संपूर्ण वांगमय का लोकार्पण करेंगे। शाम को उनकी वापसी हो जाएगी। प्रधानमंत्री की दो जनवरी की परिवर्तन महारैली की तैयारी में जुटी BJP ने संपर्क साधा और जुलूस निकालकर सफलता का आह्वान किया। जनपथ मार्केट, हजरतगंज, जीपीओ और कैपिटल तिराहा होते हुए भाजपा नेताओं ने जुलूस की शक्ल में आसपास के क्षेत्रों में जाकर लोगों से रैली में आने का अनुरोध किया।

B JP के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ल, भाजपा राष्ट्रीय कार्यपरिषद के सदस्य व पूर्व सांसद बृजेश पाठक ने इसकी अगुवाई की। इधर, प्रधानमंत्री की रैली के मद्देनजर प्रशासन भी सतर्क हो गया है। सुरक्षा को लेकर पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) दलजीत सिंह चौधरी ने रैली की तैयारियों को लेकर प्रारंभिक समीक्षा कर ली है।

पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ रामकुमार के मुताबिक, रैली की सफलता के लिए पांच पुलिस अधीक्षक, 10 अपर पुलिस अधीक्षक, 20 पुलिस उपाधीक्षक, 125 उपनिरीक्षक, 60 महिला पुलिस उपनिरीक्षक, 12 यातयात निरीक्षक, 40 उपनिरीक्षक यातायात, 250 आरक्षी यातायात, 20 कंपनी आरएएफ और सीएपीएफ के साथ आठ कंपनी पीएसी आवंटित की गई है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख