शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

सात हजार किलोमीटर चल चुकी भाजपा परिवर्तन रथयात्रा

· · 2 मिनट

लखनऊ। भाजपा की परिवर्तन यात्रा के लोगो और परिवर्तन गीत की लांचिंग प्रदेश बीजेपी मुख्यालय में शुक्रवार को की गई। इस मौके पर नेताओं ने बताया कि अब तक ये यात्रा सात हजार किलोमीटर से भी अधिक पूरी कर चुकी है।

अब तक सफर किया साझा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर परिवर्तन यात्रा विषय के परिपेक्ष्य में हुई पत्रकार वार्ता में मुख्य प्रवक्ता हृदय नारायण दीक्षित एवं राष्ट्रीय मंत्री डा महेन्द्र सिंह ने परिवर्तन यात्रा के अबतक के सफर और आगे के कार्यक्रम पत्रकारों से साझा किये। दीक्षित ने कहा परिवर्तन यात्रा का उद्देश्य सामाजिक, राजनैतिक एवं आर्थिक गुणात्मक परिवर्तन। यात्रा के माध्यम से केन्द्र सरकार की उपलब्धियां गांव-गांव तक पहुंचाई जा रही हैं। सपा सरकार की अराजकता उजागर की जा रही है। बसपा की राजनीति की भी पोल खोली जा रही है।

सरकार संचालन के नए कीर्तिमान स्थापित किये

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सरकार संचालन के नए कीर्तिमान स्थापित किये है। परिवर्तन यात्रा में 133 से अधिक वरिष्ठ नेता, केन्द्रीय मंत्री सत्ता परिवर्तन से व्यवस्था परिवर्तन के महाअभियान का नेतृत्व कर चुके हैं। परिवर्तन यात्रा अब तक 34 की जिलों 164 विधानसभा क्षेत्रों में 7169 किलोमीटर का मार्ग तय कर चुकी। अब तक 164 विधानसभाओं में पहुंचकर जनसभाओं, सभाओं, स्वागत सभाओं एवं नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से 35 से 40 लाख लोगों से जुड़ चुकी है।

अब यह रहेगा कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन दिसम्बर को मुरादाबाद में, 11 दिसम्बर को बहराइच में तथा 18 दिसम्बर को कानपुर में परिवर्तन जनसभा को सम्बोधित करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 16 दिसम्बर को एटा में, 17 दिसम्बर को शाहजहांपुर में परिवर्तन जनसभा को सम्बोधित करेगे। गृहमंत्री राजनाथ सिंह 9 दिसम्बर को फतेहपुर एवं 20 दिसम्बर को हरदोई में परिवर्तन जनसभा में परिवर्तन का शंखनाद करेंगे। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी 20 दिसम्बर को अम्बेडकरनगर में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। परिवर्तन यात्रा उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभाओं में 17 हजार किलोमीटर का मार्ग तय करेगी। परिवर्तन यात्रा का लोगो लांच किया गया। परिवर्तन यात्रा गीत ‘‘चल-चल कमल के साथ चल‘‘ एंव ‘‘ परिवर्तन-परिवर्तन‘‘ गीत लांच किया गया।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख