शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

गाय की हत्या करने वालों की टांगे तोड देंगे: भाजपा विधायक

· · 1 मिनट

गाय की हत्या करने वालों की टांगे तोड देंगे: भाजपा विधायक

मुजफ्फरनगर (भाषा)। भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक ने धमकी दी है कि जो लोग गाय का वध करेंगे और उसका अपमान करेंगे उनकी टांगे तोड़ देंगे। उनकी इस टिप्पणी से विवाद हो सकता है। खतौली से विधायक विक्रम सैनी 2013 में हुए मुजफ्फरनगर दंगा मामले में आरोपी हैं और उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत पकड़ा गया था।

उत्तर प्रदेश के मंत्री सुरेश राणा को सम्मानित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में सैनी ने कहा, ‘‘जिन लोगों को ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ कहने में दिक्कत है और जो लोग गाय को अपनी माता नहीं मानते हैं और उनका वध करते हैं उनके हाथ-पैर तोडने का मैंने वायदा किया था।” उन्होंने कहा, ‘‘हम अपना वायदा पूरा करने के लिए तैयार हैं। हमारे पास युवा कार्यकर्ताओं की टीम है जो ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।”

यह टिप्पणी तब आई है जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने निर्देश दिए हैं कि गाय की तस्करी पर पूरी तरह से रोक को लागू किया जाए और अवैध बूचड़खानों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने कल स्पष्ट कर दिया कि वैध तौर पर चल रहे बूचडखानों को छूआ नहीं जाएगा।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख