शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

भाजपा सरकारें सांप्रदायिक मुद्दों को उभार रहीं: अखिलेश

· · 2 मिनट

भाजपा सरकारें सांप्रदायिक मुद्दों को उभार रहीं: अखिलेश

लखनऊ (आईएएनएस/आईपीएन)। समाजवादी पार्टी के मुख्यालय पर मंगलवार को आयोजित पाल समाज के प्रतिनिधियों की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें विकास को धता बताकर सांप्रदायिक मुद्दों को उभार रही हैं और कहती हैं ‘सबका साथ सबका विकास’।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सरकारें गरीबों की भलाई का कोई काम नहीं कर सकतीं, क्योंकि इनका रिश्ता कारपोरेट जगत से है। आरएसएस और भाजपा छलबल से केवल सत्ता हथियाना जानते हैं, लेकिन जनता के साथ धोखाधड़ी की राजनीति ज्यादा दिनों तक टिक नहीं सकती।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा सरकार ने सड़क, बिजली, कृषि तथा अवस्थापना सुविधाओं का विस्तार किया है। भाजपा का ध्यान इस विकास के विस्तार पर नहीं है। वे तो विकास के मुद्दा को ही भटका रहे हैं। आरएसएस और भाजपा का मूल चरित्र सांप्रदायिक है। उससे सावधान रहना होगा।

पता नहीं ये लोग देश को और लोकतंत्र को किस रास्ते पर ले जाएंगे। समाजवादी सरकार में ही हमेशा पिछड़ों को सम्मान मिला है। वस्तुत: समाजवादी पार्टी का पिछड़ों के साथ स्वाभाविक रिश्ता है। यह संबंध अटूट रहेगा।

अखिलेश यादव, पूर्व मुख्यमंत्र

अखिलेश ने कहा कि सपा सरकार में किसी के साथ अन्याय नहीं हुआ। भाजपा धोखे की राजनीति करती है, जबकि समाजवादी पार्टी सिद्धांत की राजनीति करती है।

उन्होंने कहा कि अभी से हालात यह हो गए हैं कि राज्य में कानून का राज नहीं है। चारों ओर अराजकता का बोलबाला है। भगवाधारियों का आतंक है। कोई अन्य दल पाल समाज की बात भी नहीं सुनता है, इसलिए पार्टी के सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए बढ़चढ़ कर हिस्सा लें। बैठक में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्वमंत्री राजेंद्र चौधरी, अरविंद सिंह गोप, एसआरएस यादव एवं एमएलसी अरविंद कुमार सिंह भी शामिल रहे।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिएयहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख