शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

नोटबंदी की घोषणा से पहले ही भाजपा ने अपने कालेधन को ठिकाने लगाया: मायावती

· · 1 मिनट

नई दिल्ली (भाषा)। नोटबंदी का सबसे खराब असर बसपा पर पड़ने के भाजपा के दावे पर पलटवार करते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पार्टी ने नोटबंदी की घोषणा से काफी पहले अपने पैसे को ठिकाने लगा दिया और बिना तैयारी के उठाये गए इस कदम से केंद्र में सत्तारु भाजपा को उत्तरप्रदेश के चुनाव में नुकसान उठाना पड़ेगा।

उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार ने शत प्रतिशत यह कदम जल्दबाजी में उठाया है और यह भाजपा के राजनीतिक हितों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। मायावती ने आज संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया, ‘‘उनकी पार्टी देश में एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसके पास गलत तरीके से अर्जित धन नहीं है।” बसपा पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह समेत शीर्ष नेतृत्व यह आरोप लगाता रहा है कि नोटबंदी से सबसे अधिक नुकसान भाजपा को हुआ है।

उन्होंने यह स्वीकार किया कि वे टिकट चाहने वालों से पैसा स्वीकार करती हैं और यह पार्टी संगठन को मजबूत बनाने और चुनाव लड़ने के लिए उपयोग किया जाता है। मायावती ने कहा, ‘‘टिकट चाहने वालों से धन लिया जाता है जैसे कि पार्टी कार्यकर्ताओं, सांसदों और विधायकों से लिया जाता है। यह बैंक के खातों में रखा जाता है और संगठन को मजबूत बनाने और चुनाव लड़ने के लिए उपयोग किया जाता है।”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख