रविवार, 29 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

मणिपुर में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के रूप में नोंगथोमबाम बीरेन सिंह ने शपथ ग्रहण की

· · 1 मिनट

मणिपुर में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के रूप में नोंगथोमबाम बीरेन सिंह ने शपथ ग्रहण की

इंफाल (आईएएनएस)। मणिपुर में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के रूप में नोंगथोमबाम बीरेन सिंह ने मणिपुर राजभवन आयोजित एक समारोह में शपथ ग्रहण की।

बीरेन के साथ एक-दो निर्वाचित सदस्य भी शपथ ले सकते हैं। इस संबंध में औपचारिक सूचना आनी अभी बाकी है। राष्ट्रीय और क्षेत्रीय भाजपा नेता शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित हो सकते हैं।

इस बीच कांग्रेस नेता भी अपनी रणनीति में जुटे हुए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह ने कहा, “हमने अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया है।”

हालांकि इबोबी सिंह की आशा धूमिल होती दिख रही है, क्योंकि गैर कांग्रेसी दलों के सभी सदस्य और एक मात्र निर्दलीय विधायक ने भाजपा को समर्थन दे दिया है, और कांग्रेस 28 से आगे अपनी संख्या बढ़ाने में सक्षम नहीं है।

इबोबी सिंह ने नेशनल पीपुल्स पार्टी पर अपनी उम्मीदें लगा रखी हैं, जिसके पास चार विधायक हैं। लेकिन एनपीपी के महासचिव विवेकराज वांगखेम ने कहा, “हमने भाजपा को समर्थन दिया है और यह अंतिम निर्णय है।”

लेकिन भाजपा की सरकार के रास्ते में एक रोड़ा यह आ अटका है कि नगा पीपुल्स फ्रंट ने अपने चारों विधायकों के लिए मंत्री पद मांगा है। पहले यह सहमति बनी थी कि यह पार्टी बाहर से भाजपा को समर्थन देगी। एनपीएफ ने आगे कहा है कि चार अन्य नागा विधायकों को भी महत्वपूर्ण विभाग दिए जाने चाहिए।

भाजपा ने राज्य विधानसभा चुनाव में 21 सीटें जीती हैं। लेकिन एनपीएफ और एनपीपी के चार-चार विधायकों ने इसे समर्थन दे रखा है। इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस व लोजपा के एक-एक विधायक तथा एक निर्दलीय विधायक का समर्थन भी भाजपा के पास है। कांग्रेस यहां पिछले 15 साल से सत्ता में थी।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख