शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

अचानक से बहुत खुश या दुखी होना भी एक मानसिक बीमारी, ऐसे पहचानें लक्षण

· · 2 मिनट

अचानक से बहुत खुश या दुखी होना भी एक मानसिक बीमारी, ऐसे पहचानें लक्षण

लखनऊ। खुशी और गम दोनों ही हमारे जीवन के महत्वपूर्ण पहलू हैं। लेकिन जब इंसान अचानक से बहुत खुश हो जाए फिर अचानक से दुखी तो ये एक डिस्आर्डर कहलाता है। ऐसी ही एक बीमारी है बाइपोलर डिसऑर्डर, जिसमें रोगी का मन लगातार कई महीनो या हफ्तों तक या तो बहुत उदास रहता है या फ़िर बहुत खुश।

इस रोग को मैनिक डिप्रेशन भी कहा जाता है। यह एक साइक्लिक डिसऑर्डर है जिसमे पीड़ित व्यक्ति की मनोदशा बारी-बारी से दो अलग और विपरीत अवस्थाओं में जाती रहती है।

इस बीमारी के बारे में मनोरोग चिकित्सक डॉ अलीम सिद्दकी बताते हैं, “ये एक गंभीर मानसिक समस्या है जो दो फेज में होती हैं पहला डिप्रेशन दूसरा मेनिया। डिप्रेशन में इंसान बहुत दुखी व गुमसुम हो जाता है वहीं मेनिया में वो बहुत ज्यादा खुश हो जाता है।”

वो आगे बताते हैं, “इसमें बहुत पैसे खर्च करने लगता है, बड़े बड़े सपने देखने लगता है लेकिन देानों ही फेज अच्छे नहीं होते हैं। ये बीमारी हमारे ब्रेन में कैमिकल डिसबैलेंस के कारण होता है।”

कब होता है बाइपोलर डिसआर्डर

बाइपोलर डिसआर्डर लगभग हर 100 में से एक इंसान को जिन्दगी में कभी ना कभी हो सकती है। बाइपोलर डिसआर्डर की शुरुआत प्राय: 15 साल से 20 साल के बीच होती है और इसमें पुरुष तथा महिलाएं दोनों ही समान रूप से प्रभावित होते हैं।

ये भी पढ़ें:गूगल बताएगा कहीं आप डिप्रेशन के शिकार तो नहीं

लक्षण

  • ज्यादा उदासी
  • किसी भी काम में अरुचि
  • चिड़चिड़ापन और घबराहट
  • भविष्य के बारे में सोच कर निराशा
  • शरीर में ऊर्जा की कमी और अपने आप से नफ़रत
  • नींद की कमी और मन में रोने की इच्छा
  • आत्मविश्वास की कमी
  • आत्महत्या के विचार आना

बीमारी का इलाज संभव।

कारण

  • रोगी का वास्तविकता से सम्बन्ध टूट जाता है|
  • रोगी को बिना किसी वजह कानों में आवाजें आने लगती है|
  • तेजी से भाषण या लगातार बात करने की इच्छा
  • एक विचार से दूसरे के लिए कूद
  • बहुत अधिक खर्च करना
  • नींद की जरूरत घटना
  • पीड़ित व्यक्ति अपने आपको बहुत बड़ा समझने लगता है।

इलाज कितना संभव

डॉ अलीम सिद्दकी बताते हैं, “इसका 100 फीसदी इलाज संभव है लेकिन समय पर बीमारी पता चलना जरूरी है। अक्सर जब मरीज डिप्रेशन में होता है तो लोग उसे गंभीरता से नहीं लेते हैं लेकिन मेनिया में मरीज बहुत आक्रामक होने लगता है वो खुद से बढ़कर किसी को नहीं समझता।” डॉ सिद्दकी कहते हैं, मरीज कई बार मां बाप को मारने की भी कोशिश करता है। तो उसमें मरीज का तुरंत इलाज शुरू हो जाता है।

ये भी पढ़ें:घर का तनाव बच्चे में पैदा कर सकता है मेंटल डिसआर्डर, जानिए क्या है इसके लक्षण

ये भी पढ़ें:मानसिक रोगों का इलाज संभव, सही समय पर पहचान करने की जरूरत

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख