शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
पशुधन

बीकानेर में आज से शुरू अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव

· · 1 मिनट

बीकानेर में आज से शुरू अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव

बीकानेर (भाषा)। रेगिस्तान का जहाज कहे जाने वाले ऊंट का 26वां अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव बीकानेर के डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में शुरू हुआ।

जिलाधिकारी कुमार पाल गौतम ने सफेद कबूतर और रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़कर इसकी औपचारिक शुरुआत की। इस अवसर पर स्टेडियम में देश के विभिन्न राज्यों से आये लोक कलाकारों ने भांगड़ा, गेर आदि लोकनृत्यों और मशक, बीन, अलगोजा एवं खड़ताल जैसे लोक वाद्यों की मधुर स्वरलहरियों से वातावरण को उत्सवमयी बना दिया।

यह भी पढ‍़ें-डायबिटीज और पीलिया जैसे रोगों में दवा की तरह काम करता है ऊंटनी का दूध

RDESController-2550
RDESController-2550



इससे पहले जूनागढ़ के आगे से अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव की शोभायात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा में सजे-धजे ऊंटों पर पारम्परिक वेशभूषा में रौबीले, सिर पर मंगल कलश लिए हुए महिलाएं, तांगों पर राजस्थानी वेशभूषा में सवार विदेशी सैलानी, आमजन के आकर्षण का केन्द्र बने हुए थे। ये विदेशी पर्यटक खम्मा घणी, पगेलागणाय और नमस्ते के साथ सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहे थे।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    डेयरी किसानों के पास ₹5 लाख तक का पुरस्कार जीतने का मौका, 10 अगस्त से गोपाल रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू

    राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2026 के लिए 10 अगस्त से ऑनलाइन नामांकन शुरू होंगे। डेयरी किसानों, डेयरी सहकारी समितियों, दूध उत्पादक कंपनियों,…

    Umang Shukla · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के सभी 75 जिलों में होगा डेयरी कॉन्क्लेव-2026, किसानों और पशुपालकों को इन योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ

    उत्तर प्रदेश में दुग्धशाला विकास विभाग के 50 वर्ष पूरे होने पर 6 अगस्त को सभी 75 जिलों में डेयरी कॉन्क्लेव-2026 आयोजित…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    बारिश में बढ़ा खुरपका-मुँहपका रोग का ख़तरा, बिहार में मुफ़्त टीकाकरण अभियान तेज़, 79 लाख से अधिक पशुओं को लगा टीका

    बरसात के मौसम में खुरपका-मुँहपका (एफएमडी) रोग का ख़तरा बढ़ने के बीच बिहार सरकार राज्यभर में निःशुल्क टीकाकरण अभियान चला रही है।…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख