गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

अगर आप स्नातक और युवा हैं तो बिहार विधानसभा में 54 पदों पर मौके हैं

सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो ये ख़बर आपके काम की है। बिहार विधानसभा सचिवालय ने असिस्टेंट ब्रांच ऑफिसर और असिस्टेंट लेजिस्लेटर के 54 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना (आवेदन) जारी की है।

· · 2 मिनट

अगर आप स्नातक और युवा हैं तो बिहार विधानसभा में 54 पदों पर मौके हैं

बिहार के मूल निवासी नहीं हैं तो भी सरकारी नौकरी की ख़्वाहिश पूरी हो सकती है, वो भी बिहार विधानसभा सचिवालय में।

एक -दो नहीं पूरे 54 पदों पर जगह खाली है। इनमें 50 पोस्ट (पद) असिस्टेंट ब्रांच ऑफिसर के हैं और 4 पद असिस्टेंट लेजिस्लेटर के हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख़ 15 फ़रवरी है। खास बात ये है कि आप एक से अधिक पदों पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अगर बिहार के हैं तो आरक्षण का फायदा मिलेगा। बस ये ध्यान रखिएगा आपकी उम्र कम से कम 21 और 37 साल से अधिक नहीं हो। (आयु की गणना 01 अगस्त 2023 को आधार मान कर की जाएगी। और एक बात ! आप किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक या समक्ष ज़रूर हो। आपको इसके लिए लिखित परीक्षा भी देनी होगी।

क्या है आवेदन की प्रक्रिया

वेबसाइट (www.vidhansabha.bih.nic.in) पर जाए। होमपेज पर ऊपर की तरफ ही ‘रिक्रूटमेंट’ टैब पर क्लिक करने पर कई विकल्प दिखाई देंगे। इनमें से रिक्रूटमेंट पर क्लिक करें। नए वेबपेज पर भर्ती से सम्बंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से इम्पोर्टेन्ट नोटिस / एडवर्टाइजमेंट एंड इंस्ट्रक्शन पर क्लिक कर ऑनलाइन अप्लाई करें।

कितना है आवेदन शुल्क

बिहार के मूल निवासी अत्यंत पिछड़ा वर्ग /पिछड़ा वर्ग /ईडब्लूएस वर्ग /अनारक्षित वर्ग के पुरुष और दूसरे राज्य के सभी वर्गों (महिला -पुरुष) के लिए 600 रूपये।

एससी /एसटी वर्ग के अभ्यर्थी, दिव्यांग, बिहार के सभी वर्गों की महिलाओं के लिए 150 रुपये देने होंगे। ये फीस ऑनलाइन जमा होगी।

अधिक जानकारी यहाँ से लें

अगर फोन से जानकारी चाहिए तो नंबर है – 9076355000 / 9076255000

ई-मेल आईडी है – helpdesk.bvs@gamil.com

फॉर्म भरने के बाद उसे सब्मिट (जमा) करने से पहले उसके दो प्रिंट निकाल कर अपने पास आगे के लिए सुरक्षित रख लें।

डाउनलोड किए गए आवेदन की हार्ड कॉपी के हर पेज पर बार कोड और एप्लिकेशन नंबर अंकित होना चाहिए। अगर ऐसा नहीं है तो आवेदन स्वीकार नहीं होगा। इसलिए इस बात का ध्यान रखें। फॉर्म भरने से पहले सभी जानकारी ठीक से पढ़ लें, और फॉर्म भरने के बाद सब्मिट से पहले एक बार चेक ज़रूर करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख