शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

बोनमैरो ट्रांसप्लांट के लिए बिहार सरकार देगी 5 लाख रुपयों की मदद

· · 1 मिनट

बोनमैरो ट्रांसप्लांट के लिए बिहार सरकार देगी 5 लाख रुपयों की मदद

बिहार की नीतीश सरकार की तरफ से ब्लड कैंसर के रोगियों को बोनमैरो ट्रांसप्लांट के लिए 5 लाख रूपयों की सहायता राशि दी जाएगी। वहीं एक दूसरी योजना के तहत सरकार कैंसर मरीजों को अब अस्सी हज़ार की जगह एक लाख रूपये देगी। महावीर कैंसर संस्थान एवं शोध केन्द्र, पटना में शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में बिहार सरकार के स्वास्थ्य मन्त्री मंगल पाण्डेय ने कहा कि कैंसर के बारे में लोगों के दिमाग में जो भ्रान्तियाँ हैं, उसे दूर करने के साथ उसके बारे में सही जानकारी देने और जागरूकता फैलाने की ज़रूरत है, तभी इस रोग पर नियंत्रण पाया जा सकेगा। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य मन्त्री ने सरकार की तरफ से कैंसर के क्षेत्र में कई योजनाओं का ऐलान किया।

गांव कनेक्शन से बातचीत में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री के पीए प्रदीप ने बताया, “बोनमैरो ट्रांसप्लांट करवाने वाले मरीज को पांच लाख की सहायता राशि दी जाएगी। यह राशि सिर्फ उसी व्यक्ति को दी जाएगी जो बिहार का निवासी होगा। राशि प्राप्त करने के लिए व्यक्ति को निवास प्रमाण पत्र दिखाना होगा।

ये भी पढ़ें- विश्व कैंसर दिवस: कैंसर से जान बचाई जा सकती है,जानिए कैसे

स्वास्थ्य मन्त्री ने इस अवसर पर फ़्रोजन सेक्शन मशीन का लोकार्पण किया। फ़्रोजन सेक्शन मशीन से नमूने की माइक्रोस्कोपिक स्तर पर जाँच की जाती है जोकि अधिकतर कैंसर के मरीजों की सर्जरी के लिए ज़रूरी जाँच में इस्तेमाल होती है। उन्होंने कहा कि कैंसर लाइलाज नहीं रह गया है, इसका इलाज अब संभव है। अगर किसी को कैंसर हो जाता है तो अब डरने या घबराने की ज़रूरत कतई नहीं है, उसके परिवार वालों को उसे रोग से मुकाबला करने की हिम्मत देनी चाहिए।

ये भी पढ़ें- खून की एक जांच से आठ कैंसर की होगी पहचान

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख