शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

बिहार में हेडमास्टर की भर्ती की तारीख़ बढ़ा दी गई है, 6061 पदों में महिलाओं के लिए 2014 पद हैं रिजर्व

बिहार में इस बार आरक्षित पदों के अलावा सामन्य श्रेणी में भी प्रधानाध्यापक के एक हज़ार से अधिक पदों पर भर्ती हो रही है।

· · 1 मिनट

बिहार में हेडमास्टर की भर्ती की तारीख़ बढ़ा दी गई है, 6061 पदों में महिलाओं के लिए 2014 पद हैं रिजर्व

अगर बिहार में सरकारी नौकरी का ख्वाब देख रहे थे वो भी उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में, तो ये अब पूरा हो सकता है।

अगर आप योग्य हैं और चाहते हैं ऐसी सेवा करना तो झट से भर दीजिये अपना आवेदन फॉर्म, क्योंकि ऑनलाइन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख़ 16 मई 2024 ही हैं।

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने हेडमास्टर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन विंडो फिर से खोल दी है। उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

हेड मास्टर की भर्ती बिहार के राज्य शिक्षा विभाग के तहत आने वाले प्राथमिक विद्यालयों में होगी। इनमें से कुल 2014 पद महिलाओं के लिए रिजर्व हैं।

आयु सीमा

बीपीएससी के मुताबिक हेड मास्टर बनने के लिए उम्र 31 से 47 साल के बीच होना चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।

शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवारों को कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएट होना चाहिए। डीएलएड/बीटी/बीएड/बीएईड/बी.एससी.ईडी/बी.एल. ईडी किया हो। टीईटी परीक्षा भी पास होना ज़रूरी है।

फीस

एससी/एसटी/महिला और दिव्यांग : 200 रुपए फीस हैं। अन्य श्रेणी के लिए 750 रुपए देने होंगे।

चयन प्रक्रिया

सभी पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। यह परीक्षा 14 जून 2024 को होगी।

ऐसे करें आवेदन

ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं। मेन पेज पर “ऑनलाइन आवेदन करें” टैब पर क्लिक करें। हेडमास्टर एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके फॉर्म भरें। फॉर्म डाउनलोड करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख