गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

भूगोल में पकड़ मजबूत करनी हैं तो जाने ये बातें

· · 2 मिनट

भूगोल में पकड़ मजबूत करनी हैं तो जाने ये बातें

लखनऊ। अगर आपको भूगोल विषय पंसद हैं और आगे चलकर आप उसमें ही करियर ढूंढ रहे हैं तो इस विषय पर अपनी पकड़ को मजबूत बनाने की जरूरत है। आइए जानते हैं कुछ ऐसी बातें जिससे आप अपने भू्गोल के ज्ञान को बढ़ा सकते हैं।

  • अलग-अलग देशों, महासागरों और मौसम से संबंधित किताबें पढ़ें।
  • आप अपना समय इंटरनेट पर बिताकर बहुत सी जानकारी इकट्ठा कर सकते हैं, जैसे कि विश्व के विभिन्न देशों की राजधानियों के नाम और विभिन्न देशों में नदियों का जाल कैसे बिछा हुआ है, ये सब इंटरनेट पर उपलब्ध है। इसके अलावा लाइब्रेरी में जाकर भी अच्छी किताबें पढ़ी जा सकती हैं।
  • साप्ताहिक न्यूजपेपर या मैगजीन का सब्सक्रिप्शन लें। सप्ताह में एक-दो आर्टिकल पढ़ने से आपको भारत की सभ्यता की जानकारी होगी। इससे भारत में कौन सी जगह कहां है इसका भी पता चलेगा। अगर किसी जगह बाढ़ ज्यादा आती है तो इसका मतलब है कि वो जगह समुद्र के किनारे स्थित है।
  • अपनी लोकल लाइब्रेरी ज्यादा से ज्यादा जाएं और नेशनल जिओग्रैफिक मैगजीन जरूर पढ़ें। इसमें भूगोल की गहरी जानकारी तस्वीरों के साथ होती है।
  • एटलस खरीदें, बड़े बुकस्टोर्स में एटलस उचित दाम पर मिल जाते हैं। अगर आपको देशों के नाम याद करने हैं या पर्वत मालाओं से आप खुद को परिचित कराना चाहते हैं तो मैप्स से शुरुआत करनी चाहिए।
  • खुद की परीक्षा लें या अपने दोस्त को आपसे प्रश्न करने के लिए कहें। इसे और मुश्किल बनाने के लिए शहर की आबादी और राजधानी से संबंधित प्रश्न करें।
  • विभिन्न शहरों, सभ्यताओं और आबादी की जानकारी लोकल न्यूज चैनल्स, द वेदर चैनल, सीएनएन, बीबीसी आदि से मिल सकती है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा ट्रेवल चैनल, डिस्कवरी और हिस्ट्री चैनल्स देखें।
  • देशों और शहरों के नाम पर आधारित गेम खेलें- मान लीजिए आपने ‘California’ का नाम लिया, ‘California’ खत्म होता है a पर तो आपके दोस्त को a से किसी जगह का नाम लेना होगा। इस खेल से आपको मजा भी आएगा और आप बहुत कुछ सीख भी जाएंगे।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख