गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
मंडी भाव

भारत से पाक को निर्यात होनी वाली चाय में 60 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी

· · 1 मिनट

भारत से पाक को निर्यात होनी वाली चाय में 60 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी

गाँव कनेक्शन नेटवर्क

नई दिल्ली (भाषा)। भारत से पाकिस्तान को निर्यात होने वाली चाय में इस वित्तीय वर्ष में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। ये बढ़ोत्तरी पहले दस महीने में 60 प्रतिशत बढ़कर 160.82 करोड़ रुपए हो गई है। पिछले वर्ष इसी समय पाकिस्तान को 100.61 करोड़ रूपए की चाय निर्यात हुयी थी।

हालांकि अगर कुल निर्यात की बात करें तो इस दौरान कुल निर्यात 11 प्रतिशत बढ़कर 3597.41 करोड़ रुपए रहा।

भारत दुनिया का दूसरा सबसे बडा चाय उत्पादक और सबसे बड़े उपभोक्ताओं में से एक है। भारत से सीटीसी श्रेणी की चाय का निर्यात मिस्र व ब्रिटेन को होता है, जबकि अन्य पारंपरिक किस्मों की चाय का निर्यात इराक, ईरान व रुस को किया जाता है।

चाय बोर्ड के आंकडों के अनुसार कुल चाय निर्यात वित्त वर्ष 2014-15 की अप्रैल जनवरी अवधि में 3240.90 करोड़ रुपए रहा था।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    Mandi Update May 8: मंडियों में बदले फल-सब्जियों के दाम, अनाज और दालों में राहत, जानें नई कीमतें

    बिहार की मंडियों में अनाज और दालों के दाम स्थिर बने हुए हैं। फलों की कीमतों में थोड़ा बदलाव देखा गया है।…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. मंडी भाव

    आज क्या होगा चेरी का भाव? रियल-टाइम AI सिस्टम से मिलेगा सटीक अनुमान

    भारत में चेरी जैसे ज़ल्दी खराब होने वाले और महंगे फलों की कीमतें अब अंदाज़ों पर नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर तय…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. मंडी भाव

    चिंता मत कीजिये मसूर दाल पर ज़ीरो इंपोर्ट ड्यूटी 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दी गई है

    देश में दाल की किल्लत कम करने और दाम को काबू में रखने के लिए केंद्र सरकार ने मसूर दाल पर फ्री…

    गाँव कनेक्शन · 3 मिनटलेख