शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
मंडी भाव

भारत बना विश्व का दूसरा सबसे बड़ा फल उत्पादक देश

· · 1 मिनट

भारत बना विश्व का दूसरा सबसे बड़ा फल उत्पादक देश

लखनऊ। चीन के बाद भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा फल उत्पादक देश बन गया है। कृषि मंत्रालय द्वारा जारी की गई एक नई रिपोर्ट में इस बात का जि़क्र किया गया।

‘एक नज़र में बागवानी के आंकड़े-2015’ नामक इस रिपोर्ट के अनुसार बागवानी के क्षेत्र में फल उत्पादन ने सब्ज़ी उत्पादन से भी तेजी से वृद्घि की है जबकि बागवानी का सबसे बड़ा भाग सब्जी की खेती ही है। अनाज की खेती पर आधारित कृषि अर्थव्यवस्था वाले देश के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है।

एक और चौकने वाली बात यह रही, ”वर्ष 2014-15 में सबसे ज्य़ादा निर्यात अंगूर का हुआ, 1000 करोड़ रुपए की कीमत के लगभग एक लाख टन अंगूर,” रिपोर्ट में कहा गया।

हालांकि देश में फल उत्पादन की बढोत्तरी की बहुत सी संभावनाएं हैं क्योंकि भारत सबसे बड़े उत्पादकों की सूचि में चीन, अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको, इटली, इण्डोनेशिया, फिलिपीन्स और टर्की जैसे देशों के साथ शामिल है, जिनकी प्रति हेक्टेयर उत्पादकता भारत से बहुत ज्य़ादा है।

रिपोर्ट इस उपलब्धि का श्रेय सरकारी नीतियों को भी देती है, जिनकी वजह से देश में बागवानी का रकबा बढ़ा और नतीजतन उत्पादन भी बढ़ा। ”पिछले एक दशक में बगवानी का रकबा 2.7 फीसदी की दर से बढ़ा और सालाना उत्पादन सात प्रतिशत तक बढ़ गया,” रिपोर्ट में लिखा गया।

यदि राज्यवार बात करें तो महाराष्ट्र देश का सबसे बड़ा फल उत्पादक राज्य है। आंध्र प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और मध्य प्रदेश भी बड़े उत्पादक राज्यों में शामिल रहे।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    Mandi Update May 8: मंडियों में बदले फल-सब्जियों के दाम, अनाज और दालों में राहत, जानें नई कीमतें

    बिहार की मंडियों में अनाज और दालों के दाम स्थिर बने हुए हैं। फलों की कीमतों में थोड़ा बदलाव देखा गया है।…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. मंडी भाव

    आज क्या होगा चेरी का भाव? रियल-टाइम AI सिस्टम से मिलेगा सटीक अनुमान

    भारत में चेरी जैसे ज़ल्दी खराब होने वाले और महंगे फलों की कीमतें अब अंदाज़ों पर नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर तय…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. मंडी भाव

    चिंता मत कीजिये मसूर दाल पर ज़ीरो इंपोर्ट ड्यूटी 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दी गई है

    देश में दाल की किल्लत कम करने और दाम को काबू में रखने के लिए केंद्र सरकार ने मसूर दाल पर फ्री…

    गाँव कनेक्शन · 3 मिनटलेख