शनिवार, 28 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
खेल

प्रधानमंत्री मोदी ने टी20 विश्व कप जीतने पर दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम को बधाई दी और कहा, भारत को गर्व है उनकी उपलब्धि पर

· · 1 मिनट

प्रधानमंत्री मोदी ने टी20 विश्व कप जीतने पर दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम को बधाई दी और कहा, भारत को गर्व है उनकी उपलब्धि पर

नई दिल्ली (भाषा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम को आज लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप जीतने पर बधाई दी।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘भारत के दृष्टिबाधित टी20 विश्व कप जीतने से बहुत खुश हूं। टीम को बधाई। भारत को उनकी उपलब्धि पर गर्व है। ”

भारत ने बेंगलुरु में खेले फाइनल में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को नौ विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप जीता। भारत ने इससे पहले 2012 में भी पाकिस्तान को हराकर ही खिताब जीता था।

और पढ़िए

  1. खेल

    ICC World Cup 2019: उलझती जा रही है सेमीफाइनल की गुत्थी

    चौथे नंबर के लिए फंसी इंग्लैंड, पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीम...

    Imran Khan · 6 मिनटलेख