शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

जानिए गर्मियों में कैसे फायदेमंद है बेल का शर्बत

· · 3 मिनट

जानिए गर्मियों में कैसे फायदेमंद है बेल का शर्बत

सेहत की रसोई कॉलम में हम अपने पाठकों के लिए लेकर आते हैं एक से बढ़कर एक पारंपरिक व्यंजनों से जुड़ी कई नायाब जानकारियां और इन व्यंजनों के औषधीय गुणों की जानकारी देते हैं हमारे “हर्बल आचार्य” डॉ दीपक आचार्य..सेहत और किचन का तड़का हर सप्ताह एक खास व्यंजन के साथ हम परोसते हैं, अपने सभी पाठकों के लिए।

सेहत की रसोई यानि बेहतर सेहत आपके बिल्कुल करीब। हमारे बुजुर्गों का हमेशा मानना रहा है कि सेहत दुरुस्ती के सबसे अच्छे उपाय हमारी रसोई में ही होते हैं। इस कॉलम के जरिये हमारा प्रयास है कि आपको आपकी किचन में ही सेहतमंद बने रहने के व्यंजन से रूबरू करवाया जाए। सेहत की रसोई में इस सप्ताह हमारे मास्टरशेफ भैरव सिंह राजपूत पाठकों के लिए ला रहे हैं चिलचिलाती गर्मी में राहत दिलाने वाले एक खास शर्बत “बेल का शरबत” की रेसिपी।

ये भी पढ़ें- पेट, गठिया और आंखों के लिए अमृत है जामुन

बेल का शरबत (एक व्यक्ति के लिए)

आवश्यक सामग्री:

  • बेल का पका हुआ फल- 1
  • मिश्री, ताल मिसरी या ठोस शक्कर- 20 ग्राम
  • पानी – 200 मिली.
  • जीरा पाउडर- चुटकी भर
  • बर्फ के टुकड़े- 4
  • पुदीना की पत्तियां- 5

विधि: बेल के पके हुए फल को लेकर दो हिस्से में काट दें। चम्मच की मदद से इसके गूदे (पल्प) को निकाल लें और अच्छी तरह से मसल दें ताकि ये थोड़ा पतला और लसलसा हो जाए। ऐसा होने के बाद इसमें जीरा का पाउडर, ताल मिसरी और पानी डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें ताकि ताल मिसरी बेल के पल्प में भलिभांति घुल जाए।

अब इस सारे मिश्रण को 20 मिनिट के लिए रेफ्रिजरेटर में रख दें ताकि ये ठंडा हो जाए। बाद में इसे निकालकर कांच की गिलास में डालकर इस पर बर्फ के टुकड़े डाल दें और ऊपर से पुदीना की पत्तियों से गार्निश भी कर दें। इस तरह तैयार हो जाएगा स्वादिष्ट बेल का शरबत। ठंडे ठंडे इस शरबत का मज़ा इन गर्मियों में खूब लें।

ये भी पढ़ें- सेहत की रसोई में आपको बताएँगे पपीते की चटनी साथ में हरे लहसुन और प्याज़ की चटनी के बारे में

क्या कहते हैं हमारे हर्बल आचार्य: बेल के फलों का शर्बत बड़ा ही गुणकारी होता है। यह शर्बत कुपचन, आंखों की रौशनी में कमी, पेट में कीड़े और लू लगने जैसी समस्याओं से निजात पाने के लिये उत्तम है। गर्मियों में बेल का फल मानो एक वरदान है जिसके सेवन से धूप की तपिश और लू के थपेड़ों से शरीर को बचाया जा सकता है। बेल के फलों का जूस लू और लू के बाद आए बुखार के नियंत्रण के लिए अतिकारगर माना जाता है।

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की पातालकोट घाटी के भारिया आदिवासी लू से लड़ने के लिए बेल के रस से बना अनोखा पेय तैयार करते हैं। आदिवासियों के अनुसार इस रस को यदि लू से ग्रसित रोगी सुबह या शाम एक गिलास प्रतिदिन पीये तो अतिशीघ्र लू का प्रभाव खत्म हो जाता है। लोग इस शरबत को बेलिया रस के नाम से भी जानते हैं। अब देरी किस बात की, फटाफट बेल के पके हुए फल की व्यवस्था करें, खुद भी बेल का शरबत पियें और परिवार के हर सदस्य को पिलाएं, सवाल आखिर आपकी सेहत और स्वाद का जो है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख