शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

बच्चों की गर्मी की छुट्टियों को यूं बनाएं खास

· · 2 मिनट

बच्चों की गर्मी की छुट्टियों को यूं बनाएं खास

गर्मी की छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं और ऐसे में आप बच्चों को मौज मस्ती के साथ कुछ ऐसी चीजें भी सिखा सकते हैं, जो उनके लिए फायदेमंद होगा। पढ़ाई के साथ कुछ क्रिएटिवटी भी जरूरी होती है…

आर्ट एंड क्राफ्ट:

बच्चों को दिन भर व्यस्त रखने का सबसे अच्छा तरीका है आर्ट एंड क्राफ्ट। इसके लिए आपको बहुत सारी चीजें नहीं खरीदनी पड़ेंगी बल्कि आप पुरानी और बेकार समझी जाने वाली चीजों से कुछ उपयोगी वस्तुएं बनाने की कारीगरी भी बच्चों को सिखा सकते हैं। अखबार से लिफाफे, टोपी, फूलों का गुलदस्ता, प्लास्टिक के सामान व बोतलों से सजावटी सामान, खराब सीडी पर पेंटिंग कर वॉल हैंगिंग बनायी जा सकती हैं। पैकेजिंग के अक्सर फेंक दिए जाने वाले गत्तों और बॉक्सों का भी सुंदर इस्तेमाल हो सकता है। इससे बच्चे पुरानी पड़ी चीजों का सदुपयोग करना भी सीख सकेंगे।

इंडोर पिकनिक का आयोजन:

गर्मी में छोटे बच्चे को बाहर ले जाने से लू लगने का डर रहता है। ऐसे में आप घर पर ही पिकनिक कर सकती हैं। इसके लिए आपको पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। आप घर की बालकनी को चादर से ढंक दें। घर के खिलौने और खेल के सामान को एक बड़ी टोकरी में रख दें। अपने बच्चे के कुछ दोस्तों को भी बुला लें। उस टोकरी से खिलौना निकालकर बच्चे खेलेंगे, तो बहुत खुश हो जाएंगे। साथ ही उनके दिन को और यादगार बनाने के लिए आप बच्चों की कहानियों वाला सीडी भी प्ले कर सकती हैं। सबसे जरूरी बात, बच्चों के लिए कोई शानदार डिश बनाना न भूलें।

मानचित्र से कर लें दोस्ती:

छोटे बच्चों के लिए मानचित्र को समझना थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन आप खेल-खेल में देश-विदेश की स्थिति को भली-भांति समझा सकती हैं। जैसे अगर बच्चे के मामा मुंबई में रहते हैं, तो उसे मैप के जरिए मुंबई की लोकेशन दिखाएं और उसे बताएं कि यहां तुम्हारे मामा रहते हैं। साथ ही उसे यह न बताना भूलें कि मुंबई कौन-से राज्य में है और उस राज्य का पड़ोसी राज्य कौन-सा है। इन छोटी-छोटी गतिविधियों से बच्चे का सामान्य ज्ञान भी बढ़ेगा और उसमें भौगोलिक समझ का भी विकास होगा। इस एक्टिविटी को खेल के रूप में खेलें, पढ़ाई की तरह नहीं।

एक्टिविटी बॉक्स बनवाएं:

आप एक एक्टिविटी बॉक्स बनाएं। उससे कागज के टुकड़ों पर कुछ एक्टिविटी जैसे चिड़ियों को पानी पिलाना, वृक्षारोपण, पौधे में पानी डालना आदि लिखें और उसे मोड़कर बॉक्स में डाल दें। अपने बच्चे को हर दिन एक पर्ची निकालने को कहें। उस पर्ची पर लिखें गए एक्टिविटी को करने को कहें। ऐसे में बच्चों में भी हर दिन यह उत्साह बना रहेगा कि आज उसे कौन सा नया काम करने को मिलेगा।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख