शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

दलालों का चक्कर छोड़िए, घर बैठे बनवाइए 200 रुपए में ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस

· · 1 मिनट

दलालों का चक्कर छोड़िए, घर बैठे बनवाइए 200 रुपए में ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस

लखनऊ। अगर आपने अभी तक अपना ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनवाया है तो आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। राज्य सरकारों और केंद्र सरकार की द्वारा सभी को ऑनलाइन आवेदन की सुविधा दी गई है। आप इनकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आसानी से आवेदन कर सकते हैं। आपको बताते हैं ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का ऑनलाइन तरीका…

लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए

लर्निंग लाइसेंस उसके लिए होता है जिसका लाइंसेंस नहीं बना होता है। यदि आपका कोई ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है तो आपको पहले लर्नर लाइसेंस बनवाना पड़ेगा। लर्नर लाइसेंस के बाद ही आपका परमानेंट लाइसेंस बनता है। इस लाइसेंस के जरिए आप कार, बाइक चला सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- किसान क्रेडिट कार्ड ने बनाया किसानों को कर्ज़दार, यूपी में 79 लाख किसान परिवार कर्जदार

लाइसेंस के लिए चाहिए ये दस्तावेज

एज प्रूफ

  1. वोटर आईडी कार्ड
  2. स्कूल सर्टिफिकेट
  3. एलआईसी पॉलिसी
  4. पासपोर्ट
  5. बर्थ सर्टिफिकेट

एड्रेस प्रूफ के लिए डॉक्युमेंट

  1. एलआईसी
  2. वोटर आईडी
  3. पासपोर्ट
  4. सरकारी पे स्लिप
  5. ऑर्म्स लाइसेंस
  6. केंद्र या राज्य सरकार का जारी किया आईडी कार्ड

लाइसेंस बनवाने के लिए है इतनी फीस

  1. लर्निंग लाइसेंस की फीस – 200 रुपए
  2. परमानेंट लाइसेंस की फीस – 200 रुपए
  3. ड्राइविंग लाइसेंस रिन्युअल की फीस – 200 रुपए
  4. इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस की फीस – 1,000 रुपए

ये भी पढ़ें:- यूपी की आधे से ज्यादा आबादी हर साल होती बीमार, केवल सरकारी अस्पतालों में 11 करोड़ मरीज

दिल्ली में लाइसेंस बनवाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करना होगा

http://www.delhi.gov.in/wps/wcm/connect/doit_transport/Transport/Home/Driving+Licence/Online+Appointment+and+Payment+for+Driving+License

यूपी में लाइसेंस बनाने के लिए इस लिंक पर करना होगा क्लिक

http://www.uptransport.org/scdl.html

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख