शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

बराक घाटी के विकास के लिए 2000 करोड़ रुपये निर्धारित किये: सोनोवाल

· · 1 मिनट

सिलचर (भाषा)। असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने कहा है कि उनकी सरकार ने बराक घाटी के तीव्र विकास के लिए दो हजार करोड़ रुपये निर्धारित किये हैं।

सिलचर में कल दिव्यांग लोगों के लिए विशेष वितरण शिविर में लोगों को संबोधित करते हुये सोनोवाल ने कहा कि यातायात को सुगम बनाने के लिए बराक नदी पर चार पुल और अन्य जगहों पर कुछ फ्लाईओवर बनाये जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार राज्य के चौतरफा विकास के लिए बराक घाटी और ब्रह्मपुत्र घाटी के समान विकास की ओर प्रतिबद्ध है।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

दिव्यांग लोगों का जिक्र करते हुये उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अगले साल से दिव्यांग लोगों के इलाज के लिए उन्हें 5000 रुपये की अनुग्रह राशि और हर महीने एक हजार रुपये देगी। उन्होंने शिविर में लाभार्थियों को व्हीलचेयर और अन्य सामान वितरित किये और झुलसने के कारण मारी गई महिला के पति को चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि का चेक भी दिया।

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत ने कहा कि दिव्यांग लोगों की सामाजिक धारणाओं में सुधार करने के लिए केंद्र सरकार कदम उठा रही है और उनके लिए दो लाख रुपये का बीमा, मुफ्त इलाज, मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल उपकरणों के मुफ्त वितरण जैसी कई योजनाएं शुर की हैं।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिएयहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख