शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्राउंड एक्टिवेशन

गड्ढा युक्त सड़कों से बरसात में बढ़ गई शहरवासियों की परेशानी

· · 1 मिनट

गड्ढा युक्त सड़कों से बरसात में बढ़ गई शहरवासियों की परेशानी

इमरान युसूफ़ी, स्वयं कम्युनिटी जर्नलिस्ट

नैनी (इलाहाबाद)। सरकार के गड्ढा मुक्ति अभियान के बावजूद जिले की सड़कों में कोई खास अंतर नहीं आया है। हालात ये है कि बरसात के साथ ही जिले की ज्यादातर सड़कें लबालब होकर राहगीरों के लिए जानलेवा बनने को तैयार हैं। बहुत हद तक बचा-खुचा कसर शहर में चल रहा सीवर का काम पूरा कर रहा है। इलाहाबाद से झाँसी जाने वाले हाईवे व नैनी रेलवे स्टेशन और नैनी बाज़ार को जोड़ने वाली सड़कें इस समय खस्ताहाल हैं। वावजूद इसके अधिकारियों की नज़र इस सड़क पर नही पड़ रही।

गड्ढा मुक्ति का कार्य बहुत तेज़ी से चल रहा है। जिले में काफी हद तक सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जा चुका है। बरसात की वजह से थोड़ा कार्य बाधित हो रहा है।

सैमुअल पाल एन, मुख्य विकास अधिकारी, इलाहाबाद।

कपड़ा व्यवसायी मुकेश सिंह (40वर्ष) का कहना है, “बरसात शुरू होते ही परेशानी बढ़ गई है, लेकिन कोई ध्यान देने वाला नहीं है।” वही बर्तन व्यवसायी मनोज कुमार (35वर्ष) के मुताबिक,“ जिले का औद्योगिक क्षेत्र होने के बावजूद यह हिस्सा पूरी तरह से उपेक्षित है। ” सड़कों की बदहाली से होने वाली असुविधा को लेकर सुविधा जरनल स्टोर के संचालक पुष्पराज मिश्रा का कहना है ,“ बरसात होते ही गाड़ी तो दूर की बात इन सड़कों पर पैदल निकलना मुश्किल हो जाता है। इससे दुकानदारों की बिक्री पर बुरा असर पड़ता है।”

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिएयहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्राउंड एक्टिवेशन

    “हमारे बारे में कोई जानने की कोशिश ही नहीं करता, इसलिए अब हम खुद बनेंगे अपने समुदाय की आवाज”

    एलजीबीटी समुदाय के पास अपनी तमाम कहानियाँ हैं जिन्हें अब तक मीडिया में प्रमुखता से जगह नहीं मिली है। सामुदायिक पत्रकारिता के…

    Neetu Singh · 4 मिनटलेख
  2. ग्राउंड एक्टिवेशन

    इनके पास हैं हजारों खबरें जो कभी मीडिया तक नहीं पहुंच पाईं

    भारत के गाँव किस तरह की समस्या से जूझ रहे हैं, वो कौन लोग हैं जो वर्षों से गुमनाम होकर बदलाव की…

    Neetu Singh · 4 मिनटलेख