शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
मंडी भाव

बासमती चावल की कीमतों में लगातार गिरावट

· · 1 मिनट

बासमती चावल की कीमतों में लगातार गिरावट

नई दिल्ली (भाषा)। बाजार में पर्याप्त स्टॉक के बीच मौजूदा उच्चस्तर पर मांग कमजोर होने के कारण बीते सप्ताह के दौरान दिल्ली के थोक अनाज बाजार में चावल बासमती की कीमतों में लगातार दूसरे सप्ताह भी गिरावट जारी रही। हालांकि, उत्पादक क्षेत्रों से सीमित आवक के मुकाबले उपभोक्ता उद्योगों का उठान बढने के कारण कुछ अन्य मोटे अनाजों की कीमतों में मजबूती रही।

बाजार सूत्रों ने कहा कि पर्याप्त स्टॉक के मुकाबले फुटकर विक्रेताओं की कमजोर मांग के कारण मुख्यत: चावल बासमती की कीमतों पर दबाव रहा। इस बीच, सरकार ने अक्तूबर से शुरु होने वाले विपणन वर्ष 2016-17 के लिए चावल खरीद का लक्ष्य 3.3 करोड़ टन निर्धारित किया है और राज्यों को निर्देश दिया है कि वे पर्याप्त संख्या में खरीद केंद्र खोलें। चावल खरीद का काम पहले ही चालू विपणन वर्ष 2015-16 (अक्तूबर से सितंबर) के लिए तीन करोड़ टन के लक्ष्य को लांघ चुका है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    Mandi Update May 8: मंडियों में बदले फल-सब्जियों के दाम, अनाज और दालों में राहत, जानें नई कीमतें

    बिहार की मंडियों में अनाज और दालों के दाम स्थिर बने हुए हैं। फलों की कीमतों में थोड़ा बदलाव देखा गया है।…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. मंडी भाव

    आज क्या होगा चेरी का भाव? रियल-टाइम AI सिस्टम से मिलेगा सटीक अनुमान

    भारत में चेरी जैसे ज़ल्दी खराब होने वाले और महंगे फलों की कीमतें अब अंदाज़ों पर नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर तय…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. मंडी भाव

    चिंता मत कीजिये मसूर दाल पर ज़ीरो इंपोर्ट ड्यूटी 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दी गई है

    देश में दाल की किल्लत कम करने और दाम को काबू में रखने के लिए केंद्र सरकार ने मसूर दाल पर फ्री…

    गाँव कनेक्शन · 3 मिनटलेख