शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

बारिश में चिकुनगुनिया से बचने के उपाय

· · 2 मिनट

बारिश में चिकुनगुनिया से बचने के उपाय

लखनऊ। चिकुनगुनिया बुखार वायरल बीमारी है और यह एडिस मच्छर के काटने से होता है। यह मच्छर दिन के समय काटता है और इसके लक्षण डेंगू बुखार की तरह ही होता है। चिकुनगुनिया बुखार को ठीक होने में कभी कभी कभी महीनों लग जाते है। ऐसे बुखार में आराम और स्वस्थ खान-पान बेहद आवश्यक हो जाता है।

इस बीमारी के बारे में लखनऊ के डॉ अमित मल्होत्रा बताते हैं, “ये बीमारी मच्छरों से फैलती है। इसमें शुरूआत में लगातार बुखार रहता है और फिर शरीर में कमजोरी हो जाती है। ये कोई जानलेवा बीमारी नहीं हैं इसलिए समय रहते सही खानपान और देखभाल से मरीज जल्दी ठीक हो जाता है।”

लक्षण

जोड़ों में दर्द और सूजन

सिरदर्द और थकान होना

उल्टियां होना

बुखार होना

शरीर में दिदोरे पड़ना

चिकनगुनिया’ बुखार पहली बार वर्ष 1953 में तंजानिया में पहली बार सामने आया था। तंजानिया के बाद धीरे-धीरे इस वायरल ने पश्चिम, मध्य और दक्षिणी अफ्रीकी क्षेत्रों से होते हुए एशिया में भी अब अपने पांव पसार लिए हैं। आज हमारे देश में भी चिकनगुनिया के मरीज भारी संख्या में देखे जाते हैं।

संक्रमणचिकनगुनिया एक संक्रमित व्यक्ति को एडिस मच्छर के काटने के बाद स्वस्थ व्यक्ति को काटने से फैलता है। यह रोग सीधे मनुष्य से मनुष्य में नहीं फैलता है। यानी यह कोई संक्रामक रोग नहीं है। चिकनगुनिया से पीड़ित गर्भवती महिला के बच्चे को ये बीमारी होने का खतरा रहता है।

बचाव के उपाय

  • घरों या अपने आसपास के इलाकों में पानी का जमाव न होने दें
  • घरों में कूलर को सप्ताह में एक बार जरूर साफ करें। अगर ऐसा करना संभव न हो, तो आप उसमें सप्ताह में एक बार एक बड़ा चम्मच पेट्रोल का डाल सकते हैं।
  • पूरी बांह के कपड़े पहनें ताकि शरीर के कम से कम हिस्से खुले रहें।
  • शरीर के खुले अंगों में मच्छरमार क्रीम का इस्तेमाल करें।
  • घर और आसपास के इलाके में मच्छर भगाने वाले स्प्रे और मच्छर मारने वाली दवाओं का छिड़काव कराएं।
  • बच्चों को जहां खेलने भेज रहे हैं, वहां या उसके आसपास के इलाकों में पानी का जमाव न होने दें।
  • बच्चों को स्विमिंग के लिए भेजने से पहले यह जांच करना न भूलें कि पूल का पानी कितने दिनों में बदला जा रहा है।

नोट

चिकुनगुनिया बुखार के लिए भी अभी तक किसी टीके का पता नहीं लग पाया है। इस बीमारी से बचने के लिए मच्छरों से बचना ही ज़रूरी है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख