शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
पशुधन

भेड़ की ये नस्ल पशुपालकों के लिए बनेगी फायदे का सौदा

· · 2 मिनट

भेड़ की ये नस्ल पशुपालकों के लिए बनेगी फायदे का सौदा

लखनऊ। किसानों की आय बढ़ाने के लिए केन्द्रीय भेड़ और ऊन अनुसंधान संस्थान (सीएसडब्लूआरआई) ने अविशान भेड़ की ऐसी नस्ल ईजाद की है, जो एक साल में दो से ज्यादा बच्चे तो देगी साथ ही इस नस्ल से मीट भी ज्यादा मिलेगा। इसकी खासियत के लिए लोगों में इसके पालन का रूझान भी बढ़ रहा है।

“भारतीय नस्ल की जो भेड़ें है वो एक साल में एक ही बच्चा देती है लेकिन अविशान भेड़ दो से अधिक बच्चे दे रही है। कई राज्यों के किसान अविशान को पाल भी रहे है। इस नस्ल को राजस्थान की स्थानीय नस्ल मालपुरा, पश्चिम बंगाल राज्य की गैरोल और गुजरात राज्य की पाटनवाड़ी से संकरण से तैयार किया गया है।” बीकानेर स्थित केंद्रीय भेड़ और ऊन अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक डॉ लीलाराम गोजर ने बताया।

RDESController-2532
RDESController-2532


यह भी पढ़ें- मुनाफे का व्यवसाय है भेड़ पालन, आपके क्षेत्र के लिए कौन सी नस्ल होगी सही, पढ़ें पूरी खबर

भेड़ों की हर नस्ल के लिए अलग-अलग जलवायु की आवश्यकता होती है लेकिन अविशान भेड़ को राजस्थान, महाराष्ट्र, हरियाणा, गुजरात समेत सभी राज्यों में आसानी से पाला जा सकता है। जिन किसानों के पास प्राकृतिक संसाधनों की कमी है या फिर वह शुष्क या अर्ध शुष्क क्षेत्र मे रहते है वहां के लिए भेड़ पालन बहुत ही अच्छा व्यवसाय है।

विश्व की भेड़ जनसंख्या की लगभग 4 प्रतिशत भेड़ भारत में हैं। भारत सरकार की साल 2003 की मवेशी गणना के अनुसार, देश में लगभग 6.147 करोड़ भेड़ हैं। देशभर में लगभग 50 लाख परिवार भेड़ पालन और इससे जुड़े हुए रोजगार में लगे हुए हैं। भेड़ सामान्यतः कम वर्षा वाले शुष्क क्षेत्रों में पायी जाती हैं।

भारत में प्रति भेड़ से प्रति वर्ष 1 किलोग्राम से भी कम ऊन का उत्पादन होता है। मांस उत्पादन की दृष्टि से भारतीय भेड़ों का औसत वजन 25 किलो से 30 किलो के बीच होता है। ऐसे में भेड़ों की नस्लों में सुधार करके उनसे कैसे अधिक ऊन, दूध और मांस प्राप्त किया जा सके, इसके लिए केन्द्रीय भेड़ और ऊन अनुसंधान संस्थान काम करा है।

RDESController-2533
RDESController-2533


यह भी पढ़ें- भेड़ों में होने वाली इन रोगों का रखें ध्यान, नहीं होगा घाटा

अविशान नस्ल को पालने के लिए संस्थान द्वारा दिए जाने प्रशिक्षण के बारे में डॉ लीलाराम बताते हैं, “संस्थान द्वारा कई राज्यों में इस नस्ल के डेमोस्ट्रेशन लगाए हैं जहां से अच्छे रिजल्ट भी आ रहे है। अगर कोई इस नस्ल को लेना चाहते है तो संस्थान के निदेशक को पत्र लिखकर उसमें अपना पता और मोबाइल नंबर दे सकता है जब भी इन भेड़ों की यूनिट उपलब्ध होती है किसानों को फोन करके बताया जाता है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    डेयरी किसानों के पास ₹5 लाख तक का पुरस्कार जीतने का मौका, 10 अगस्त से गोपाल रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू

    राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2026 के लिए 10 अगस्त से ऑनलाइन नामांकन शुरू होंगे। डेयरी किसानों, डेयरी सहकारी समितियों, दूध उत्पादक कंपनियों,…

    Umang Shukla · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के सभी 75 जिलों में होगा डेयरी कॉन्क्लेव-2026, किसानों और पशुपालकों को इन योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ

    उत्तर प्रदेश में दुग्धशाला विकास विभाग के 50 वर्ष पूरे होने पर 6 अगस्त को सभी 75 जिलों में डेयरी कॉन्क्लेव-2026 आयोजित…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    बारिश में बढ़ा खुरपका-मुँहपका रोग का ख़तरा, बिहार में मुफ़्त टीकाकरण अभियान तेज़, 79 लाख से अधिक पशुओं को लगा टीका

    बरसात के मौसम में खुरपका-मुँहपका (एफएमडी) रोग का ख़तरा बढ़ने के बीच बिहार सरकार राज्यभर में निःशुल्क टीकाकरण अभियान चला रही है।…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख