शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
स्कूल कनेक्शन

‘जो परेशानी मेरे साथ हुई वो किसी और माँ को न उठानी पड़े इसलिए ऑटिज़्म बच्चों के लिए शुरू किया स्कूल’

ये स्कूल खास बच्चों के लिए है, ऐसे बच्चे जिन एडमिशन कई बार दूसरे स्कूल में नहीं होता, लेकिन यहाँ के दरवाज़े ऐसे बच्चों के लिए हमेशा खुले रहते हैं। इस स्कूल के शुरू होने के पीछे की कहानी प्रेरणा देने वाली है।

· · 3 मिनट

‘जो परेशानी मेरे साथ हुई वो किसी और माँ को न उठानी पड़े इसलिए ऑटिज़्म बच्चों के लिए शुरू किया स्कूल’

ये है ‘संकल्प स्कूल’, जिसे शुरू किया है दीप्ति तिवारी ने जिन्होंने अपने मानसिक और शारीरिक रूप से अक्षम बच्चे के लिए न सिर्फ अपना डॉक्टरी का कैरियर छोड़ा बल्कि ऐसे ऑटिज़्म बच्चों के लिए स्कूल खोलकर अब तक सैकड़ों बच्चों की देखभाल कर चुकी हैं ।

कानपुर के आज़ाद नगर की रहने वाली दीप्ति गाँव कनेक्शन से बताती हैं, “मेरे लिए एक मुश्किल दौर था जब मुझे किसी एक का चुनाव करना था, अपना कैरियर या बेटे का ध्यान रखना। उस समय मेरे बेटे को मेरे साथ की बहुत जरूरत थी, इसलिए मैंने अपना कैरियर छोड़ दिया और अपने बेटे जैसे सैकड़ों बच्चों के लिए एक स्कूल खोल दिया।”

साल 1995 में एमबीबीएस की डिग्री लेनी वाली डॉ. दीप्ति खुश होकर बताती हैं, “मैं सफल डॉक्टर तो नहीं बन पाई पर एक अध्यापक जरूर बन गई हूँ।”

डॉ. दीप्ति की शादी वर्ष 1996 में हुई थी । शादी के दो साल बाद एक बेटे का जन्म हुआ । डॉ. दीप्ति का कहना है, “बेटे के जन्म के कुछ महीने बाद ही हमें ये एहसास हो गया था, मेरे बेटे में कुछ कमी जरूर है। बेटे के इलाज के लिए कानपुर, लखनऊ, दिल्ली, बेंगलुरु जैसे तमाम बड़े शहरों के चक्कर लगाये, पर उसकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।”

Hero image new website (8)
Hero image new website (8)

थक हारकर डॉ. दीप्ति ने मेडिकल की प्रैक्टिस छोड़कर पूरी तरह से घर पर रहकर ही अपने बेटे की देखरेख करनी शुरू कर दी। डॉ दीप्ति का मन नहीं माना भरत का एक स्कूल में एडमिशन करा दिया । डॉ दीप्ति की मुश्किलें स्कूल में दाखिला के बाद और बढ़ गयी ।

डॉ. दीप्ति आगे कहती हैं, “मेरा बेटा सामान्य बेटे से अलग जरूर था, लेकिन वो लोगों के गलत व्यवहार को समझता अच्छे से था। स्कूल के बच्चे उसका मजाक बनाते उसे चिढ़ाते, भरत अपना गुस्सा चिल्लाकर निकालता ।” वो आगे बताती हैं, “तब मुझे लगा शायद सामान्य स्कूल में हमारा बच्चा नहीं पढ़ सकता है, ऑटिज़्म बच्चे जिसमे पढ़ सकें ऐसे स्कूल की तलाश करने लगी इसी दौरान हमारी मुलाकात वर्ष 2006 में डॉ आलोक वाजपेयी से हुई जो प्राणी हीलिंग मैडिटेशन कराते हैं ।”

डॉ आलोक वाजपेयी से मिलने के बाद डॉ. दीप्ति ने खुद जनवरी 2007 में ‘संकल्प स्पेशल स्कूल’ खोला जिसमें 10 सालों में अब तक सैकड़ों बच्चे पढ़ चुके हैं।

संकल्प स्कूल में बच्चे सुबह 10 बजे से ढाई बजे तक रहते हैं। शुरुआत में प्रति बच्चे 1200 रुपए जमा करवाए जाते हैं जो माता-पिता फीस देने में सक्षम नहीं है उनसे फीस नहीं ली जाती है जो जितना दे देते हैं, उतना ही ले लिया जाता है। इस स्कूल में पांच साल से 28 साल तक के बच्चे अभी पढ़ रहे हैं ।

डॉ. दीप्ति का कहना है, “हमारी पहली कोशिश रहती है स्कूल में बच्चों को ऐसा माहौल मिले जिससे वो खुश रह सकें, बच्चों पर किसी तरह का कोई जोर दबाव नहीं डाला जाता है, यहाँ पर आये बच्चे कुछ समय बाद आपस में घुल मिल जाते हैं, खेल-खेल में पढ़ना लिखना तो सीखते ही है साथ ही रंगमंच पर नाटक भी करते हैं ।”

दीप्ति अपने बेटे भरत का अनुभव साझा करते हुए बताती हैं, “मेरे बेटे को खिलौने से बहुत प्यार है, हर हफ्ते शुक्रवार को एक खिलौना लेकर हमे आना होता है, भरत पहले मेरे साथ ही ज्यादा वक़्त बिताता था लेकिन अब वो सबके साथ बात करके घुल मिल जाता है, पहले से ज्यादा खुश रहता है ये सब देखकर मुझे आत्म संतुष्टि मिलती है।”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    Bihar Student Credit Card: 12वीं के बाद पढ़ाई के लिए कैसे मिलेगा ₹4 लाख तक का लोन, जानें पात्रता, कोर्स और आवेदन का तरीका

    बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना 2030-31 तक छात्रों को आर्थिक सहायता देने के लिए जारी रहेगी। इस पहल के तहत, विद्यार्थी ₹4…

    Mansi Tripathi · 6 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    BPSC TRE 4.0: बिहार में 32388 शिक्षकों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1 सितंबर से शुरू होगें आवेदन

    बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती का चौथा चरण शुरू किया है, जिसमें कुल 32,388 शिक्षक पदों के लिए विज्ञापन जारी…

    Umang Shukla · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    Bihar Vidyarthi Sahayog Portal: शिकायत करें बेझिझक, पहचान रहेगी गोपनीय, 11वें दिन नोटिस और 30 दिन में समाधान

    बिहार सरकार ने विद्यार्थियों की समस्याओं को सुनने के लिए एक नया विद्यार्थी सहयोग पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल के माध्यम…

    Mansi Tripathi · 3 मिनटलेख