गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्राउंड एक्टिवेशन

आखिर हो ही गया अस्पताल का उद्घाटन

· · 1 मिनट

आखिर हो ही गया अस्पताल का उद्घाटन

स्वयं कम्युनिटी जर्नलिस्ट

अलीगढ़। जिला मुख्यालय से 30 किमी दूर तहसील अतरौली के अवंतीबाई चौराहे पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उच्चीकृत कर 100 बेड वाले संयुक्त चिकित्सालय बनाया गया है, जिसका मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उद्घाटन कर दिया। अस्पताल का वर्षों से उदघाटन रुका पड़ा था। गाँव कनेक्शन ने यह खबर चार जून के अंक में प्रकाशित की थी। पांच जून को मुख्यमंत्री ने इसका उद्घाटन कर दिया।

कल्याण सिंह ने अपने कार्यकाल में अतरौली के अवंतीबाई चौराहे पर 30 बैड का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनवाया था। 2003 में कल्याण सिंह की राष्ट्रीय क्रांति पार्टी के गठबंधन से जब मुलायम सिंह के नेतृत्व में सपा की सरकार बनी तो कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह उसमें स्वास्थ्य मंत्री बने थे।

ये भी पढ़ें- योगाभ्यास: राजभवन में बाबा रामदेव संग सीएम योगी ने किया योग

तब राजवीर सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उच्चीकृत करते हुए यहां 100 बेड के संयुक्त चिकित्सालय के रूप में आधारशिला रखी थी। 14 साल में इस अस्पताल का निर्माण कार्य पूरा हो सका। काफी समय से इसका उद्घाटन नहीं हो पा रहा था। अब इस अस्पताल के उद्घाटन से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं अब यहीं मिलने लगेंगी।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्राउंड एक्टिवेशन

    “हमारे बारे में कोई जानने की कोशिश ही नहीं करता, इसलिए अब हम खुद बनेंगे अपने समुदाय की आवाज”

    एलजीबीटी समुदाय के पास अपनी तमाम कहानियाँ हैं जिन्हें अब तक मीडिया में प्रमुखता से जगह नहीं मिली है। सामुदायिक पत्रकारिता के…

    Neetu Singh · 4 मिनटलेख
  2. ग्राउंड एक्टिवेशन

    इनके पास हैं हजारों खबरें जो कभी मीडिया तक नहीं पहुंच पाईं

    भारत के गाँव किस तरह की समस्या से जूझ रहे हैं, वो कौन लोग हैं जो वर्षों से गुमनाम होकर बदलाव की…

    Neetu Singh · 4 मिनटलेख