शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

बिना कोई शुल्क दिए कितनी बार निकाल सकते हैं एटीएम से पैसा?

किसी महीने में आप एटीएम से पैसा निकालते हैं और जब लेन-देन का मैसेज आपके फोन में आता है तो निकाली गई रकम के अलावा भी पैसे कटे होते हैं, ऐसे में आपके लिए ये लिए जानना जरूरी है कि आप कितनी बार अपने एटीएम से पैसा निकाल सकते हैं।

· · 1 मिनट

बिना कोई शुल्क दिए कितनी बार निकाल सकते हैं एटीएम से पैसा?

क्या आप जानते हैं कि अपने बैंक के एटीएम से आप एक महीने में 5 बार बिना कोई फीस दिए पैसे निकाल सकते हैं। छोटे शहरों के ग्राहकों को किसी दूसरे बैंकों के एटीएम से भी एक महीने में 5 बार तक पैसे निकालने की छूट होती है। इसके बाद उन्हें सुविधा शुल्क देना होता है। बड़े शहरों के ग्राहकों को किसी दूसरे बैंक के एटीएम से सिर्फ तीन बार नि:शुल्क पैसे निकालने की इजाजत है।

भारत में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बंगलुरू, हैदराबाद को मेट्रो शहरों की श्रेणी में रखा गया है। एसबीआई, पीएनबी, एचडीएफसी के एटीएम से पैसे निकालने की यही सीमा है।

365193-atm-cash-withdrawal-rules-banks-india-cost-transaction-limit-fees-information
365193-atm-cash-withdrawal-rules-banks-india-cost-transaction-limit-fees-information

हालाँकि कुछ बैंक अपने ग्राहकों को एटीएम लिमिट बढ़वाने की सुविधा भी देते हैं।

भारतीय स्टेट बैंक और आईसीआईसीआई भी अपने खाताधारकों को यह सुविधा देते हैं। यह काम दो तरह से किया जा सकता है-

नेट बैंकिंग से अपने अकाउंट में लॉग-इन करके आप अपने एटीएम कार्ड से पैसे निकालने की लिमिट यानि सीमा तय कर सकते हैं। जब आप नेट बैंकिंग में लॉगिन करते हैं तो ई-सर्विसेज लिखा एक टैब नज़र आएगा। उसमे आपको एटीएम कार्ड सर्विसेज में जाकर इसका विकल्प चुनना होता है।

कुछ बैंक, अपने कस्टमर केयर नंबर की मदद से भी पैसा निकालने की लिमिट बढ़वाने की सुविधा देते हैं। लेकिन, यह सुविधा कुछ समय के लिए ही मिलती है।

यही नहीं, अगर आपका देश के बाहर भी आना जाना होता है तो बैंक आपको अंतर्राष्ट्रीय लेन-देन के लिए भी पैसा निकालने की लिमिट तय करने का अधिकार देते हैं। नेटबैंकिंग या कस्टमर केयर से संपर्क करके आप इसे सेट कर सकते हैं।

Also Read: क्या आप नहीं जानते बचत और चालू खाते के बीच का अंतर? यहां मिलेगी पूरी जानकारी

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख