रविवार, 29 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

मध्य प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने तक नहीं पहनूंगा फूलों की माला : सिंधिया

· · 1 मिनट

मध्य प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने तक नहीं पहनूंगा फूलों की माला : सिंधिया

अशोकनगर (मध्यप्रदेश) (भाषा)। कांग्रेस के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज कहा कि वह तब तक फूलों की माला नहीं पहनेंगे जब तक किसान विरोधी भाजपानीत मध्यप्रदेश सरकार को सत्ता से उखाड़ नहीं फेंकेंगे।

अपने तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन मुंगावली विधानसभा क्षेत्र के मीरकाबाद पंचायत में उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित किया। सिंधिया ने कहा, ”भाजपा की मध्यप्रदेश सरकार किसान विरोधी है एवं किसानों पर गोलियां चलवाती है। इसलिये मैंने प्रण लिया है कि जब तक भाजपा की सरकार को प्रदेश से उखाड़ नहीं फेंकेंगे, तब तक मैं फूलों की माला नहीं पहनूंगा।” मुंगावली सीट वरिष्ठ कांग्रेस विधायक महेन्द्र सिंह कालूखेड़ा के निधन के बाद खाली हुई है और जल्द ही इस पर चुनाव होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें – गुजरात के चुनावी नतीजे तानाशाही शासन में यकीन रखने वालों के लिए खतरे की घंटी : शिवसेना

राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि चौहान अपने आप को जनता का पुजारी कहते हैं पर पुजारी ही भगवान (जनता) को जेल के अंदर डाल रहा है। इसलिए चौहान को सत्ता से बेदखल करना चाहिये। सिंधिया ने आरोप लगाया कि चौहान जनता को झूठे आश्वासन दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें – गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों ने प्रधानमंत्री मोदी की विश्वसनीयता पर खड़े किए सवाल : राहुल गांधी

उन्होंने कहा, ”अब जब आपके गाँव में मुख्यमंत्री चौहान आये, तो आप उनसे कह देना कि हमको चंदा मामा चाहिये। वह आपको चंदा मामा लाने की भी हां भर देगें। इसलिये इनकी बातों में न आकर इनको एक पर्यटक की भांति खाली हाथ ही भेजना है।”

ये भी पढ़ें – विकास ही देश का मंत्र है, विकास की ही जीत होगी: मोदी

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख